Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सुलभ इंटरनेशनल संचालित करेगा नगर निगम के 25 शौचालय

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम जर्जर अवस्था में पड़े विभिन्न वार्डों के 25 शौचालयों का जीर्णोद्धार कर सुलभ शौचालय को सौंपने की रणनीति बनाई है. शौचालयों का सर्वे कर इसका प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति ले ली गई है. अब इसकी प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. इसकी जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि सारे शौचालयों का जीर्णोद्धार कर इसके सफल संचालन करने के लिए सुलभ इंटरनेशनल को सौंपा जाएगा. उन्होंने बताया कि इन शौचालयों में पानी की व्यवस्था, भवनों का जीर्णोद्धार कर उसका रंग रोगन कराकर सुलभ इंटरनेशनल को सौंपा जाएगा. [caption id="attachment_600560" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Adityapur-Nagar-Ayukt.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-respect-of-the-country-increased-in-the-world-during-the-nine-years-of-bjp-rule-raghuvar-das/">जमशेदपुर

: नौ वर्षों के भाजपा शासन में विश्व में बढ़ा देश का मान- रघुवर दास

खुले में शौच को रोकना था मुख्य उद्देश्य

उन्होंने बताया कि सर्वे में पाया गया है कि शौचालय के दरवाजे नहीं है, पैन क्षतिग्रस्त हैं, पानी की व्यवस्था के लिए कराए गए बोरिंग धंस चुके हैं, वायरिंग उखाड़ लिए गए हैं. जिसके वजह से वर्षों से इन शौचालयों का व्यवहार नहीं किया जा रहा है. अब इसे दुरुस्त कर सुलभ इंटरनेशनल को सौंपा जाएगा और खुले में शौच करने की प्रवृत्ति को सख्ती से रोका जाएगा. बता दें कि सभी शौचालय 22-22 लाख रुपए की लागत से वर्ष 2018 में बनाए गए थे, जिसका उद्देश्य खुले में शौच को पूरी तरह से रोकना था. लेकिन शौचालय तो बने लेकिन इसके संचालन के लिए कोई एजेंसी सामने नहीं आई. हालांकि नगर निगम ने कई बार टेंडर निकाला लेकिन नतीजा सिफर रहा. अब थक हारकर इसे दुरुस्त कराकर सुलभ इंटरनेशनल को सौंपने का निर्णय लिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही