Search

 
 
 

आदित्यपुर : यूपीएससी में 263वां रैंक पाने वाले सुमित का आदित्यपुर आने पर हुआ नागरिक अभिनंदन

 
Adityapur : यूपीएससी 2021 में 263वां रैंक लाने वाले आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 7 निवासी सुमित ठाकुर का आदित्यपुर आगमन पर आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष व आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया. पुरेंद्र नारायण सिंह ने शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो प्रदान कर एवं बुके देकर सुमित ठाकुर को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-first-day-of-counting-the-results-of-five-heads-of-sadar-block-came-all-new-faces/">चाईबासा

: मतगणना के पहले दिन सदर प्रखंड के पांच मुखिया का परिणाम आया, सभी नये चेहरे
पुरेंद्र ने कहा कि आज आदित्यपुर के घर घर में दिवाली जैसा खुशी का माहौल है. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर के बेटे ने पूरे भारतवर्ष में आदित्यपुर के लोगों का नाम रोशन कर दिया है. स्वागत करने वालों में वीरेंद्र यादव, मिथिलेश कुमार झा, संजय खान, एसएन यादव, बाबूलाल प्रसाद, दिलीप मंडल, संतोष यादव, आशुतोष गुप्ता, संजय शर्मा, सिमरन मेहरा, नगीना यादव सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही