Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सेंट्रल पब्लिक स्कूल में समर कैंप सम्पन्न, प्रतिभागियों ने सीखे लॉन टेनिस के तकनीक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में 15 मई 2023 से 31 मई 2023 तक मिनी टेनिस समर कैंप 2023-24 का आयोजन किया गया. इस कैंप में कक्षा 1 से कक्षा 4 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कैम्प कई प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. सभी प्रतिभागियों ने लॉन टेनिस की विभिन्न तकनीके को सीखा. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-mla-did-a-surprise-inspection-of-the-block-cum-zonal-office/">चाकुलिया

: विधायक ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

समर कैंप में कक्षा चार के प्रियांशु कुमार बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

समर कैंप प्रतियोगिता में कक्षा एक से आदित्य राज विजेता एवं प्रिया सिन्हा उपविजेता रही. कक्षा दो की विजेता वेदिका वत्स और उपविजेता अमन कुमार रहे. कक्षा 3 की विजेता आराध्या बनरा एवं उपविजेता शौर्य महमूद रहे. कक्षा 4 से आदित्य श्रीवास्तव विजेता एवं प्रियांशु कुमार उपविजेता रहे. समर कैंप में कक्षा चार के प्रियांशु कुमार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए.  बाल वर्ग में अहान टोपनों कक्षा एक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी, सी.पी.एस. प्रबंधन और सी.पी.एस. परिवार ने विजेताओं और उपविजेताओं को बधाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही