Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : संस्कार प्ले स्कूल में हुआ समर कैंप का समापन, बच्चों ने की मस्ती

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में भारत संस्कार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय समर कैम्प मंगलवार को सम्पन्न हुआ. पांच दिनों के कैम्प के उपरांत आज योग, नृत्य की प्रस्तुति सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ. इन पांच दिनों में विभिन्न विधाओं योग, ड्राइंग, नृत्य, संगीत, नैतिक शिक्षण द्वारा व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा दिया गया.  समापन पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह और विशिष्ठ अतिथि पंतजलि योगपीठ की प्रशिक्षित योग शिक्षिका रीमा जायसवाल मौजूद रहीं. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह का विधिवत शुभारंभ किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapurpublic-problemscitycorporationadministratorcoordinationcommitteeassigneddemandletter/">आदित्यपुर

: जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासक को समन्वय समिति ने सौंपा मांग पत्र

समर कैंप में छुट्टियों का हुआ सदुपयोग

इस अवसर पर सभी ग्रुप के बच्चों द्वारा योग और नृत्य का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया. अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि समर कैंप में छुट्टियों का छात्र सदुपयोग कर पाते हैं. उन्होंने कहा कि संस्कार प्ले स्कूल का समर कैंप अन्य कैंप से अलग है. इसमें विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अच्छे संस्कार भी दिए गए. कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष सह प्ले स्कूल के डायरेक्टर एसडी प्रसाद, संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता, प्राचार्य उर्वशी मेहता, कुमकुम मुनमुन, योग टीचर पम्मी, ड्राइंग टीचर‌ लखन महतो, अर्चना, नृत्य टीचर‌ सुधीर और स्कूल‌ स्टाफ अंजना सावित्री ने भरपूर सहयोग किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही