Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : बोल बम संघ के वनभोज में सुंदरकांड पाठ व भगवान शिव की स्तुति की गई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में बोल बम संघ का वार्षिक वनभोज का आयोजन सोमवार को हुआ. वनभोज में भक्तिरस की बयार बही. बोलबम संघ के बमभोली सदस्यों ने पहले सुंदरकांड का पाठ किया ततपश्चात बाबा भोले के भजनों पर जमकर झूमे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-netaji-subhash-chandra-boses-127th-birth-anniversary-celebrated-with-fervor/">किरीबुरू

: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

बमभोली जत्थे में 250 लोग है शामिल

बोलबम संघ के बमभोली अध्यक्ष सरदार बम हीरालाल झा ने बताया कि वे लोग 1970 से हरसाल एकजुट होकर बाबा बैजनाथ धाम की पदयात्रा करते हैं, जबकि 1980 से हमलोग हरवर्ष वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन कर रहे हैं. उनके बमभोली जत्थे में 250 के करीब महिला पुरुष कांवरिया शामिल हैं. बोलबम संघ के सक्रिय सदस्यों में चंद्रमोहन पाठक, गोपाल झा, अशोक झा, योगेंद्र कुमार, सुरेश झा, नीलाम्बर चौधरी, बलभद्र झा प्रेमी आदि शामिल हैं. वनभोज में सुंदरकांड पाठ के साथ भगवान शिव की स्तुति करते हैं और सात्विक भोजन का सभी सदस्य आनंद लेते हैं. इसे भी पढ़ें :BREAKING">https://lagatar.in/breaking-encounter-between-police-and-naxalites-in-chatra-many-naxalites-reported-shot/">BREAKING

: चतरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली को गोली लगने की सूचना
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही