Search

 
 
 

आदित्यपुर : सुनील कुमार भोक्ता बने कपाली ओपी के नये प्रभारी

 
[caption id="attachment_423926" align="aligncenter" width="541"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Kapali-OP.jpg"

alt="" width="541" height="788" /> कपाली ओपी के नए प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता.[/caption] Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना में पदस्थापित एसआई सुनील कुमार भोक्ता को कपाली ओपी का प्रभारी बनाया गया है. सोमवार की शाम उन्होंने कपाली थाना जाकर पूर्व प्रभारी सतीश कुमार से चार्ज ले लिया. इसके अलावा और भी अधिकारियों का तबादला हुआ है. जिनमें गम्हरिया यातायात थाने में पदस्थापित महेंद्र सिंह का तबादला आदित्यपुर सिरिस्ता में हुआ है. अजय राय का यातायात थाना से गम्हरिया थाना में स्थानांतरण हुआ है. वहीं विजय पांडे को पुलिस केंद्र से यातायात थाना गम्हरिया भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-the-mutilated-body-of-the-missing-youth-recovered-from-the-flood-waters/">साहिबगंज

: लापता युवक का क्षत-विक्षत शव बाढ़ के पानी से बरामद

क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता

कपाली का प्रभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकता बताते हुए सुनील कुमार भोक्ता ने कहा कि आम जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी. साथ ही क्षेत्र में गैर कानूनी धंधे पर रोक लगाएंगे. उन्होंने क्राइम के लिए नशा को जिम्मेदार बताते हुए इसपर सख्त पाबंदी लगाने की बात कही. बता दें कि पूर्व प्रभारी सतीश कुमार का तबादला पुलिस लाइन में किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही