Search

 
 
 

आदित्यपुर : सूरज लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सूरज लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी राजेश मंडल 25 वर्ष ने ट्रेन के आगे कूदकर मंगलवार सुबह वीरबांस स्टेशन के पास आत्महत्या कर ली है. घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच स्थित बीरबांस रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह 8:30 बजे मृतक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. इससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई. बताया जाता है कि आत्महत्या करने से पहले राजेश मंडल किसी दूसरे यूवक से बहस करते हुए झगड़ा कर रहा था. इसी बीच जैसे ही ट्रेन उनके नजदीक पहुंची अचानक राजेश मंडल ने रेल पोल संख्या 268/7 के सामने छलांग लगा दी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-indian-talent-olympiad-gave-best-school-award-to-beera-international-school/">आदित्यपुर

: इंडियन टैलेंट ओलंपियाड ने बीरा इंटरनेशनल स्कूल को दिया बेस्ट स्कूल अवार्ड

सिर कट कर दूर जा गिरा

इस घटना में उसका सिर कट कर दूर जा गिरा. मृतक का बायां हाथ भी कट गया है. इस घटना के बाद झगड़ा करने वाला युवक मौके से फरार हो गया. इस बात की सूचना समाजसेवी सह बीजेपी के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत बारिक ने तत्काल सीनी रेलवे स्टेशन एवं सरायकेला पुलिस को दी. जिसके बाद तत्काल सीनी ओसी प्रभारी अमोल घोष अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश करने लगे. कंपनी से पता करने पर पता चला है कि मृतक राजेश मंडल कोलकाता का रहने वाला था. इससे ज्यादा कुछ भी जानकारी देने में कंपनी प्रबंधन ने असमर्थता व्यक्त की. दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी काफी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए. वहीं सरायकेला पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करने में जुटी है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-customers-of-rural-areas-could-not-reach-mangala-haat-due-rain/">चाईबासा

: बारिश के कारण मंगला हाट नहीं पहुंच पाए ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही