Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आपसी मतभेद में दोस्त साहिल दास ने कराई थी सूरज मुंडा की हत्या, चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना के पीछे 13 अगस्त की शाम हुई सूरज सिंह मुंडा (20) की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. इनकी निशानदेही पर हथियार भी बरामद हुए है. इस कांड का साजिश कर्ता साहिल दास है जो मर्तक सूरज का दोस्त है. साहिल ही सूरज सिंह मुंडा की हत्या कराकर कोलकाता भाग गया था. इस कांड में कुल नौ आरोपी शामिल हैं. जिनमें से चार गिरफ्तार हुए हैं. जबकि पांच अब भी फरार हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर:">https://lagatar.in/manoharpur-singrai-honhaga-was-a-dedicated-movement-leader-joba-manjhi/">मनोहरपुर:

सिंगराय होनहागा समर्पित आंदोलनकारी नेता थे : जोबा मांझी
[caption id="attachment_399245" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/adtp-arrest-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> बरामद देशी कट्टा व मोबाइल[/caption]

एसपी ने किया मामले का उद्भेदन

पुलिस ने इस हत्याकांड के आरोपी आदित्यपुर गुमटी बस्ती निवासी गुड़िया दास, हरिओम पंडित उर्फ तिवारी, किशन सिंह और आशीष दास उर्फ आमू दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले का खुलासा करते हुए एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सिंगल बैरल देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस,दो बाइक और चार मोबाइल बरामद हुए हैं. गोली आशीष दास ने मारी थी. इस मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों में टिंकू दास, सौरभ दास, गोलू दास, साहिल दास और जीतन पासवान शामिल हैं. एसपी ने बताया कि सभी दोस्त थे, किसी कारणवश इन लोगों में मामूली मतभेद हुआ और इसी में हत्या हो गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-flood-affected-women-of-beldih-basti-demonstrated-at-municipal-corporation-office/">आदित्यपुर

: बेल्डीह बस्ती की बाढ़ प्रभावित महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

कट्टा राज का खात्मा हमारा लक्ष्य : एसपी

एसपी ने कहा कि जिले में अपराध का ग्राफ गिरा है जो शुभ संकेत है. उन्होंने फिर दोहराया कि जिला से कट्टा राज का खात्मा हमारा लक्ष्य है. प्रेस वार्ता में थाना राजन सिंह शामिल थे. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई सतवीर सिंह, मो मकसूद अहमद, आलोक रंजन चौधरी, गौरव कुमार मिश्रा एवं अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही