Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पीटी एंड पी कंपनी में जीएसटी का सर्वे, टैक्स में करोड़ों की हेराफेरी की संभावना

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज तीन में स्थित प्लॉट नं. सी- 35 स्थित परफेक्ट टूलिंग एंड पैकेजिंग कंपनी में शुक्रवार को जीएसटी विभाग ने औचक रूप से सर्वे शुरू कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसटी की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह से ही कंपनी का सर्वे कर रही है. कंपनी द्वारा जीएसटी टैक्स में करोड़ों की हेराफेरी करने की संभावना जताई जा रही है. इस संबंध में कंपनी की ओर से कुछ भी बताने से फिलहाल इंकार किया गया है. वहीं, जीएसटी विभाग का सर्वे अभी भी जारी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/gst-survey-750x375.jpeg"

alt="" width="750" height="375" /> इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-husband-sentenced-to-life-imprisonment-for-killing-wife-ranchi-civil-court-sentenced/">रांची

: पत्नी की हत्या के आरोप में पति को आजीवन कारावास, रांची सिविल कोर्ट ने सुनायी सजा

जियाडा की मिलीभगत से कंपनी की जमीन पर जमाया गया कब्जा  

परफेक्ट टूलिंग एंड पैकेजिंग कंपनी का वजूद ही भ्रष्टाचार पर टिका है. मूल रूप से उक्त भूखंड जिंको इंडिया के नाम से जियाडा में निबंधित है. जिसकी प्रोपराइटर आशा अग्रवाल ने सिद्धी सिंह नामक महिला को 2009 में लीज पर दिया था. लेकिन आशा अग्रवाल और जियाडा के मिलीभगत से कंपनी पर अनूशील वासुदेव ने अपने पार्टनर शाहनवाज अहमद के साथ कंपनी की जमीन पर कब्जा जमा लिया. साथ ही पार्टनरशिप कंपनी परफेक्ट टूलिंग एंड पैकेजिंग कंपनी खोल दिया. इसे भी पढ़े : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-couple-who-fled-with-60-lakh-rupees-have-already-cheated-many-people/">किरीबुरु

: 60 लाख रुपये लेकर फरार हुए दम्पत्ति पहले भी लगा चुके हैं कई लोगों को चूना

कंपनी के स्वामित्व का मामला हाईकोर्ट में लंबित

यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है. यहां तक की कंपनी में बिजली कनेक्शन अभी भी विनय सिंह के नाम से है. विनय सिंह सिद्धि सिंह के पति हैं. कुल मिलाकर कंपनी में करीब पांच करोड़ से ज्यादा के टैक्स की हेराफेरी की संभावनी जताई जा रही है. वैसे मामला अभी जांच के दायरे में है, इसकी पुष्टि जीएसटी अधिकारी ने अभी नहीं की है. इसे भी पढ़े : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-election-of-chief-and-deputy-chief-tomorrow-game-begins-in-bjp-and-jmm/">बहरागोड़ा

: प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव कल, भाजपा और झामुमो में “खेल” शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही