Search

 
 
 

आदित्यपुर : श्रीसाईं मेटालिक्स में लूट के मामले संदिग्ध : थाना प्रभारी

 
Adityapur : गम्हरिया थाना क्षेत्र के श्री साईं मेटालिक्स कंपनी प्रबंधन के द्वारा की गई लूट की शिकायत के मामले को थाना प्रभारी राजीव कुमार संदिग्ध मान रहे हैं. उन्होंने बताया कि लूट की घटना की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज में नहीं हुई है. बता दें कि बीती रात प्रबंधन की ओर से प्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने तीर धनुष से लैस लुटेरों द्वारा धावा बोलकर करीब एक लाख रुपये से ज्यादा के रॉ मैटेरियल्स की लूट की घटना को अंजाम देने संबंधी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर  बताया गया है कि लगभग आठ- 10 की संख्या में तीर-धनुष से लैश बदमाशों ने मुंह में कपड़ा बांधकर कंपनी में घुसकर घटना को अंजाम दिया था. [caption id="attachment_333148" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/12-300x229.jpeg"

alt="" width="300" height="229" /> रॉ मैटेरियल्स.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/uproar-of-wild-elephants-driven-away-from-chakulia-in-gudabanda/">चाकुलिया

से खदेड़े गए जंगली हाथियों का गुड़ाबांदा में उत्पात

बदमाशों ने पत्थरबाजी भी की थी

इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को डराने के लिए पत्थरबाज़ी भी की गई थी. कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने जब ललकारा तो तीर-धनुष दिखा कर डराने लगे. बदमाशों ने रात एक बजे फिर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया. प्लांट के अंदर पत्थरबाजी से चोट लगने के डर से गार्ड एवं सुपरवाइजर डरकर वहां से अंदर चले गए. उसके बाद सभी बाउंड्री फांद कर अंदर घुस गए और डेढ़ से दो टन लोहा एवं स्क्रैप अपने साथ उठाकर ले गए. घटना में एक सुरक्षा गार्ड के भी घायल होने की बात कही गई है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fir-for-attempted-rape-was-registered-on-the-17th-day-at-gamharia-police-station-accused-absconding/">आदित्यपुर

: गम्हरिया थाना में 17वें दिन दर्ज की गई दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी, आरोपी फरार

सीसीटीवी फुटेज में ऐसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है

इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. कंपनी मालिक का ग्रामीणों के साथ रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था. सीसीटीवी फुटेज में ऐसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. यदि वाकई में घटना हुई है तो दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. उधर ग्रामीणों ने भी ऐसी किसी घटना से इंकार किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही