Search

 
 
 

आदित्यपुर : गुरप्रीत नायक के समर्थन में खुलकर आया स्वदेशी जागरण मंच

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बिरसानगर की स्वदेशी जागरण मंच की सदस्य गुरप्रीत नायक के समर्थन में खुलकर मंच की महिला सदस्य आगे आ गई हैं. रविवार को मंच की महिला सदस्य कांक्षी देवी और यशोदा देवी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि आरोप लगाने वाली महिला सोनी सिंह राम खुद चरित्रहीन है, जिसे सरयू राय ने अपनी पार्टी से निकाल दिया है. इसलिए वे लोग गुरप्रीत को इंसाफ दिलाएंगी और कोर्ट में जाकर केस करेंगी. चूंकि बिरसानगर पुलिस पैसे के प्रभाव में एक पक्ष को साथ दे रही है, जबकि इस झगड़े के सूत्रधार सोनू सिंह और उसकी मां ने गुरप्रीत का समर्थन करने आये जेडीयू नेता राजेश दास को पीटकर घायल कर दिया था. जिनका इलाज अब भी टीएमएच में चल रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-construction-work-of-the-culvert-is-lying-half-incomplete-for-15-years/">चाईबासा

: 15 साल से आधा-अधूरा पड़ा है पुलिया का निर्माण कार्य

भाई का नाम लेकर किया जा रहा प्रताड़ित

बता दें कि आज ही दिन में बिरसानगर की रहनेवाली और स्वदेशी जागरण मंच की महिला सदस्य गुरप्रीत नायक स्थानीय निवासी सोनू सिंह और उसकी मां की प्रताड़ना से तंग आकर मदद मांगने आदित्यपुर पहुंची थी. गुरप्रीत ने बताया कि जिस भाई से उसका कोई संबंध नहीं है उसका नाम लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. इस मामले में टेल्को की महिला सोनी सिंह राम और बिरसानगर थाना प्रभारी दोनों मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. महिला सोनी सिंह थाना प्रभारी को गलत जानकारी देकर उसे प्रताड़ित करवा रही है. आधी रात को थाना प्रभारी बगैर किसी महिला पुलिस के उसके घर आते हैं और भद्दी-भद्दी गालियां देकर उनके पति के साथ मारपीट करते हैं. उसे थाना से जो रिसीविंग कॉपी मिली थी उसे भी पुलिस फाड़ चुकी है. इसलिए अब उसके पास कोर्ट में ही जाने का रास्ता बचा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही