Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गम्हरिया प्रखंड व अंचल कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना 16 मई को

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति सभी तरह के पेंशन (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन इत्यादि) की राशि एक हजार रुपए से बढ़ाकर 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने की मांग को लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 16 मई को गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना देगा. बता दें कि पिछले दिनों राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्ध, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन की राशि 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपए सहायता राशि दिए जाने की मांग को लेकर आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को संबोधित एक ज्ञापन गम्हरिया अंचलाधिकारी को सौंपा था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-review-of-law-and-order-in-monthly-crime-seminar/">चांडिल

: मासिक अपराध गोष्ठी में विधि-व्यवस्था की हुई समीक्षा

वर्तमान में दी जाने वाली पेंशन राशि बहुत कम है

पुरेंद्र ने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को 1 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाता है. जो कि बहुत कम है. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 लाख रुपए के स्थान पर 4 लाख रुपए मृतक के आश्रित को सहायता राशि दिए जाने की मांग भी सरकार से की गई है. साथ ही आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने सरकार से यह भी मांग किया है कि नदी में डूबने, सर्पदंश, वज्रपात या सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को तत्काल 50 हजार रुपए की सहायता राशि अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया जाए ताकि परिवार मृतक का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म संपन्न करा सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही