Search

 
 
 

आदित्यपुर : ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर फेडरेशन में रखी गई झारखंड के डीलरों की बात

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में बुधवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर फेडरेशन के राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन हुआ. इसमें कांग्रेस नेता सह डीलर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव फुलकांत झा ने झारखंड के डीलरों की समस्याओं को रखा और उनकी कई मांगों को दोहराया. बताया कि विभिन्न मांगो को लेकर झारखंड के पीडीएस डीलर 1 अगस्त से हड़ताल करने वाले हैं. इस फेडरेशन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले के मंत्री पीयूष गोयल मौजूद थे. जिनके समक्ष उन्होंने झारखंड के पीडीएस डीलरों की समस्याओं को रखा. उन्होंने मंत्री के समक्ष वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत डीलरों के लिए सरकार से मासिक भत्ते की मांग की. इसके अलावा पीडीएस डीलरों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि जहां प्रत्येक राशन कार्डधारी को आयुष्मान कार्ड प्राप्त है. वहीं राशन डीलर इससे वंचित हैं. फुलकांत झा ने कहा कि सभी राज्यों में पीएमजीकेवाई का भुगतान हो चुका है, लेकिन झारखंड के पीडीएस डीलरों को अब तक इसका भुगतान नहीं हुआ है, उन्होंने झारखंड के पीडीएस डीलरों को अबिलंव इसका भुगतान करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-increase-in-patients-of-seasonal-diseases-large-number-of-people-reaching-for-treatment/">चक्रधरपुर

: मौसमी बीमारियों के मरीजों में बढ़ोतरी, बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही