Search

आदित्यपुर : 44 श्रम कानूनों से छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं : राकेश्वर पांडेय

Adityapur (Sanjeev Mehta) : इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव राकेश्वर पांडेय ने ट्रेड यूनियन की वर्तमान स्थिति पर कहा कि दिल्ली में हुई इंटक की बैठक में फेडरेशन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी को ट्रेड यूनियन का नेता माना है. देश भर में साढ़े तीन करोड़ इंटक के मेंबर हैं. 22-23 फरवरी को हुए महाधिवेशन में 13 फेडरेशन के लोग शामिल हुए थे. इसमें मुख्य मुद्दा नए श्रम कोड का रहा जिसपर इंटक ने विरोध जताया. उन्होंने कहा कि 44 श्रम कानून हमारी सुरक्षा कवज है. इसमें छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. महंगाई की मार से लोग परेशान है और, बेरोजगारी भी बढ़ी हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-solar-power-plant-inaugurated-at-sakchi-gurudwara/">जमशेदपुर

: साकची गुरुद्वारा में सौर ऊर्जा प्लांट का हुआ शुभारंभ

मजदूरों के कल्याण को लेकर काम करती रहेगी इंटक

प्रधानमंत्री मजदूर किसान के बारे में बात नहीं करते हैं. कल कारखाने लोगों को रोजगार देने के लिए स्थापित हुए थे जिसका निजीकरण कर इसपर कुठाराघात हो रहा है. कारखाने की समस्याओं को सरकार दूर करे न कि निजीकरण करे. केंद्र सरकार निजीकरण को बंद करे. जिस देश में युवा बेरोजगारी से जूझेंगे वो गलत रास्ते पर जाएगा. इससे अपराध बढ़ेगा. महंगाई और बेरोजगारी देश को खोखला कर देगी. राकेश्वर पांडेय ने जेएन टाटा की जयंती पर रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियन अपने उद्देश्यों पर काम कर रही है, इंटक मजदूरों की सुरक्षा और कल्याण को लेकर काम करती रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp