Search

आदित्यपुर : हाई टेंशन तार की चपेट में आया टैंकर, लगी आग, चालक की मौत, खलासी बचा

Adityapur (Snjeev Mehta) : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज एक में स्थित रणवीर पॉलीमर्स कंपनी के पास एक टैंकर वाहन के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. इससे टैंकर में आग लग गई और चालक करंट लगने से जमीन पर गिर गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. टैंकर के खलासी ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को इलाज हेतु अस्पताल ले गई थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-two-bikes-collided-on-chakulia-matihana-main-road-two-injured/">बहरागोड़ा

: चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर दो बाइक में टक्कर, दो घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे पूरी गाड़ी में करंट दौड़ पड़ी. चालक करंट के झटके से जमीन पर गिर गया, जबकि खलासी किसी तरह जान बचाने में सफल रहा. मौके पर पहुंची पुलिस चालक को टीएमएच लेकर गयी. घटना में टैंकर में आग लग गई, जिससे टैंकर में लदा ज्वलनशील पदार्थ धू-धू कर जलने लगा. साथ ही टैंकर में भी आग लग गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp