Search

 
 
 

आदित्यपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन, जुस्को व लॉयंस क्लब ने लोगों के बीच बांटी राहत सामग्री

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा स्टील फाउंडेशन, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स, जुस्को और आदित्यपुर लॉयंस क्लब की संयुक्त टीम गम्हरिया प्रखंड और आदित्यपुर नगम निगम क्षेत्र में बाढ़ के पानी से प्रभावित परिवारों के बीच गत दो दिनों से सघन राहत कार्य चला रही है. नदी किनारे बसे बाढ़ के पानी से प्रभावित परिवारों के बीच टाटा स्टील फाउंडेशन, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स और जुस्को ने सीएसआर कार्यक्रम के तहत प्रभावित परिवारों के सदस्यों को पानी से बचने और कटे फसलों को बचाने के लिए सापड़ा, गौरी, पुडीशीली, रागबन जैसे गांव और बस्तियों में कुल 120 तिरपाल उपलब्ध कराया और टैंकरों से 2000 लीटर पीने का पानी वितरण किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rungta-mines-is-working-to-kill-the-rights-of-the-displaced-the-people-of-kuju-village-have-not-got-the-benefit-so-far/">चाईबासा

: रुंगटा माइंस विस्थापितों के हक मारने का कर रहा काम, कुजू गांव के लोगों को नहीं मिला अब तक लाभ

पूरे क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का हुआ छिड़काव

[caption id="attachment_396617" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/5-6.jpeg"

alt="" width="1600" height="737" /> बाढ़ पीड़ित परिवारों को सहयोग करते टाटा स्टील फाउंडेशन, लांग प्रोडक्ट और लायंस क्लब के लोग.[/caption] वहीं लॉयन्स क्लब ऑफ आदित्यपुर ग्रेटर और टाटा स्टील लॉग प्रोडक्ट्स ने मिलकर प्रभावित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री और 40 परिवारों के क्षतिग्रस्त छत के कच्चे घरों को पानी से बचाव के लिए प्लास्टिक का तिरपाल दिया. पूरे क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया और कीट बचाव के लिए ग्रामीणों को गेमेक्सीन पाउडर उपलब्ध कराया. राहत कार्य में लॉयन विम्मी रंजन, लॉयन रेणु शेखर, लॉयन अरुणा सिंह, लॉयन रमिता राजन और टीएसएलपीएल के सत्यनारायण नन्दा अपनी टीम के साथ सक्रिय थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही