Search

 
 
 

आदित्यपुर : टाटानगर के सेटेलाइट स्टेशन का नया भवन बनकर तैयार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटानगर का सेटेलाइट रेलवे स्टेशन बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है आदित्यपुर रेलवे स्टेशन. ताजा स्थिति में स्टेशन का भवन बनकर तैयार हो गया है और प्लेटफॉर्म नंबर एक का कार्य प्रगति पर है. यह भी जल्द पूरा हो जाएगा. चक्रधरपुर रेल मंडल का पहला इंजीनियरिंग कार्यालय यहां बनकर तैयार है और यहां संयुक्त सुविधा शुरू कर दी गई है. आदित्यपुर में दो लूप लाइन बनेंगे. इसे फरवरी 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा. वर्तमान में मालगाड़ी खड़ा करने में काफी परेशानी होती है. लूप का निर्माण हो जाने के बाद मालगाड़ी व पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव यहां सुगमता से होगा. वर्तमान में मालगाड़ी को गम्हरिया ले जाना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-incessant-rain-in-saranda-affects-life-but-farmers-are-happy/">किरीबुरु

: सारंडा में लगातार हो रही वर्षा से जन-जीवन प्रभावित, लेकिन किसान खुश

रेल कर्मियों के लिए 2448 फ्लैट का हो रहा निर्माण 

[caption id="attachment_717332" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Adityapur-Plateform-No-One.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्लेटफॉर्म नंबर एक का जारी निर्माण कार्य.[/caption] इसके अलावा आदित्यपुर में बेहतर गुणवत्ता के साथ 2448 फ्लैट्स का निर्माण रेलकर्मियों के लिए कराया जा रहा है. स्टेशन मास्टर आरएम झा ने बताया कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के विकास से टाटानगर रेलवे स्टेशन का भार कम होगा. थर्ड रेल लाइन निर्माण का कार्य 1.85 किलोमीटर तक शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है. 26 किलोमीटर पर काम चल रहा है. संभवत: अक्टूबर 2023 तक थर्ड लाइन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा. इसके बाद सुगमता से माल ढुलाई समेत पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा. बता दें कि भविष्य आने वाले दिनों में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से पार्सल की बुकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी. आदित्यपुर से गम्हरिया तक लूप लाइन का निर्माण होने के बाद आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन भी शुरू किए जाने की योजना है जिसकी पुष्टि पिछले दिनों इंजीनियरिंग कार्यालय का उद्घाटन करने आए डीआरएम ने की थी. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/big-accident-in-maharashtra-16-workers-died-due-to-crane-collapse-during-samridhi-expressway-construction/">महाराष्ट्र

में बड़ा हादसा, समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान क्रेन गिरने से 16 मजदूरों की मौत

20 करोड़ की लागत से चारदीवारी का होगा निर्माण

डीआरएम ने कहा था कि जल्द ही कोच मेंटनेंस के लिए टाटानगर व आदित्यपुर के बीच एक जगह सुनिश्चित की जाएगी. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा को देखते हुए यहां 20 करोड़ रुपए की लागत से चारदीवारी भी कराई जाएगी, जिसका टेंडर फाइनल हो चुका है. बता दें कि राजस्व के मामले में भी आदित्यपुर रेल्वे स्टेशन ग्रेड बी का दर्जा प्राप्त करने की अहर्ता रखता है. बुकिंग काउंटर पूरी तरह महिलाओं को सौंपा जा चुका है. यहां की कॉमर्शियल प्रभारी उषा तिवारी ने बताया कि केवल पैसेंजर टिकटों की बुकिंग प्रतिदिन 50 हजार रुपए के करीब हो रही है, जबकि आरक्षण बुकिंग काउंटर से भी प्रतिदिन 2 से ढाई लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही