Search

 
 
 

आदित्यपुर : मिथिला मोटर्स में लॉन्च हुई टाटा की एलपीटी 1916 ट्रक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एलपीटी 1916 मॉडल के ट्रक को बाजार में उतारा है. शनिवार को टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर मिथिला मोटर्स में इसकी विधिवत लांचिंग की गई. इसके साथ ही आज से यह ट्रक मिथिला मोटर्स के सभी शोरूम में उपलब्ध होगा. इस मौके पर मिथिला मोटर्स के निदेशक बी पारिख, टाटा मोटर्स के ऋतुमय बंदोपाध्याय, मिथिला मोटर्स के एचचार हेड मदन कुमार, लता आनंद, तनुश्री वासु आदि मौजूद थे. मिथिला मोटर्स के बिजनस प्रमुख बैद्यनाथ लाल ने बताया कि "बचत भी-भरोसा भी" के फलसफे को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस कमर्शियल गाड़ी का निर्माण किया है. यह ट्रक 18/ 20/ 22 और 24 फीट के डाला के साथ उपलब्ध रहेगा. इस ट्रक का कुल वजन 18.5 टन और लोडिंग क्षमता 13 टन है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-half-yearly-conference-of-tmh-clinical-society-organized/">जमशेदपुर

: टीएमएच क्लिनिकल सोसाइटी का अर्धवार्षिक कांफ्रेंस आयोजित

क्रेश कंट्रोल के साथ ब्लूटूथ की होगी सुविधा

इसके इंजन की क्षमता 3.3 एलएनजी है और हेवी मोड स्विच और लाइट मोड में उपलब्ध होगा. इसमें गियर शिफ्ट एडवाइजर की सुविधा दी गई है. साथ ही कम घिसने वाले टायर के साथ कार की तरह क्रेश कंट्रोल लगाया गया है. केबिन के अंदर चालक चल फिर सकेगा और ब्लूटूथ की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने बताया कि इसमें व्हीकल ट्रैकिंग के साथ फ्यूल थेफ्ट अलर्ट लगाया गया है. यह गाड़ी एक लीटर ईंधन में 7.5 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. वाहन मालिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे डिजाइन किया है, जो निश्चित रूप से लाभकारी साबित होगा. उन्होंने बताया कि लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. ग्राहकों को यह ट्रक काफी पसंद आ रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही