Search

 
 
 

आदित्यपुर : उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी आयोजित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि उद्गम संस्था के संरक्षक सोनिया सिंह और वार्ड पार्षद नथुनी सिंह के साथ एसएससी के अध्यक्ष सरिता बोदरा और प्रखंड मुख्यालय के चांद मुनि मौजूद रहीं. गोष्ठी में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका के अलावा करीब 450 अभिभावक मौजूद थे. गोष्ठी में शत-प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति, विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास, स्वच्छता, जाति-प्रमाण पत्र बनाना आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई. [caption id="attachment_400147" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Adityapur-Parents-Teacher-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विद्यार्थियों संग भोजन करते डिप्टी मेयर व उनकी धर्मपत्नी सोनिया सिंह.[/caption] इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-dismissed-the-petition-the-election-of-anjuman-islamia-committee-will-be-held-on-time/">हाईकोर्ट

ने याचिका निरस्त की, तय समय पर होगा अंजुमन इस्लामिया कमेटी का चुनाव

सोनिया सिंह ने विद्यार्थियों को दी बधाई

चर्चा का मुख्य बिंदु विद्यालय के 1200 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ 10 शिक्षक होना था. विद्यालय की प्रगति में प्रधानाचार्य संध्या प्रधान के योगदान की प्रशंसा की गई. डिप्टी मेयर अमित सिंह और सोनिया सिंह ने विद्यालय के विकास के लिए हमेशा सहयोग करने हेतु उपायुक्त से मुलाकात करने की बात कही. सोनिया सिंह ने सभी विद्यार्थियों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए बधाई दी तथा उनके बीच बिस्कुट वितरण किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही