Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एआईएफईए के राष्ट्रीय सेमिनार में शामिल हुई शिक्षिका संध्या प्रधान

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल एसोसिएशन (एआईएफईए) के द्वारा जलगांव महाराष्ट्र में आयोजित दो दिवसीय बैठक सह सेमिनार में झारखंड से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान ने हिस्सा लिया. वे आईफा के संगठन सचिव के रूप में बैठक में भाग शामिल हुईं. कार्यक्रम के प्रथम दिन 22 सितंबर को काउंसलिंग मेंबर एवं ऑफिस बेरर की बैठक अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं महासचिव नव कुमार कर्मकार की देखरेख में सम्पन्न हुई. कार्यक्रम के दूसरे दिन का विषय वस्तु पब्लिक पेंडिग एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया था, जिसपर वर्तमान में मौजूदा शिक्षा प्रणाली और उसमें नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आने वाले बदलाव एवं आवश्यकता पर चर्चा की गई. कार्यक्रम काफी सफल रहा. सेमिनार में सभी राज्य के प्रतिनिधि उपस्थित थे. राष्ट्र और राज्य के पदाधिकारियों के द्वारा विषय वस्तु पर वक्तव्य दिया गया. सारी बिंदुओं को राज्यपाल तथा शिक्षा प्रणाली के तहत शिक्षा मंत्री तक पहुंचाने का दायित्व अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं महासचिव नव कुमार कर्मकार को सौंपा गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-sub-health-center-is-proving-to-be-a-white-elephant-in-the-name-of-health-facility/">बहरागोड़ा

: स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर सफेद हाथी साबित हो रहा उप स्वास्थ्य केंद्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही