Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या रानी को स्कूल में किया गया सम्मानित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के ओड़िया स्कूल प्रबंधन ने राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षिका संध्या रानी प्रधान को सम्मानित कर विदाई दी. इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता झा मौजूद रही. बता दें कि, ओड़िया स्कूल की उत्कृष्टता को लेकर संध्या रानी प्रधान को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, क्षत्रिय संघ के महासचिव एमएस सिंह मानस, अस्तित्व संस्था की मीरा तिवारी, विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य सत्यवती देवी मौजूद रही. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled11111.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> संध्या रानी ने अपने संबोधन में ओड़िया स्कूल से जुड़े अपने अब तक के अनुभव को सबके सामने रखा. उन्होंने कहा मैंने इस विद्यालय के निर्माण में अपना सर्वस्व लगा दिया. विद्यालय को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा विद्यालय में सम्मानित होकर मुझे गौरव महसूस हो रहा है. वहीं मौके पर मौजूद अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षिका के कार्यकाल और सामाजिक भागीदारी की प्रशंसा की. समारोह का संचालन राजद के प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता ने किया. मौके पर पुरेंद्र, अरुण आचार्या, नंदिता दास, पूर्णिमा आचार्या, रंजीता राउत आदि मौजूद रही. इसे भी पढ़ें:  मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-decision-reserved-on-anticipatory-bail-of-accused-businessman-rakesh-singhania/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामलाः व्यवसायी राकेश सिंघानिया की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही