Search

आदित्यपुर : गुरु गोष्ठी में नए एप से रूबरू हुए शिक्षक, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं गुरु गोष्ठी आयोजित हुई. कार्यक्रम में जिला से आये कम्प्यूटर प्रशिक्षक सिद्धेश्वर झा के द्वारा प्रशस्त एप के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने शिक्षकों को बताया कि यह एक ऐसा एप है जिसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक स्वस्थ एवं दिव्यंगता की जांच की जाएगी. इस एप से एकत्रित हुए डेटा को संयुक्त रूप से वर्ग शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं संबंधित नोडल पदाधिकारी सत्यापित करते हुए ई विद्या वाहिनी पोर्टल पर अपलोड करेंगे. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/jamshedpur-two-laborers-killed-one-serious-due-to-gas-leak-in-rungta-mines/">चाकुलिया

: लगातार इंपैक्ट : बिस्तर पर पड़े बीरेन सबर को लाया गया सीएचसी

वर्षिक परीक्षा के बारे में दी गई जानकारी

इससे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सभी दिव्यांग बच्चों के बारे में सटीक जानकारी एवं आवश्यकता अनुसार उपकरण एवं इलाज कराया जा सकेगा. गुरु गोष्ठी के तहत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रुकमणी देवी ने पुस्तक वितरण एवं अप्रैल माह में आयोजित की जाने वाली वर्षिक परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारियां दी. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी मध्य एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp