Search

 
 
 

आदित्यपुर : वेतन विसंगति दुर करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने उपायुक्त से की मुलाकात

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सरायकेला खरसावां जिला समिति ने छठे वेतनमान से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के वेतन विसंगति का अब तक निराकरण नहीं होने पर रोष जताया है. इस संबंध में संघ के बैनर तले शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिले के उपायुक्त से मुलाकात की. साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-congress-district-committee-held-a-meeting-regarding-the-jodo-india-program-discussed-about-the-preparation/">सरायकेला

: कांग्रेस जिला कमेटी ने ”भारत जोड़ो” कार्यक्रम को लेकर की बैठक, तैयारी को लेकर हुई चर्चा
इसमें कहा गया है कि छठे वेतनमान लागू होने (1 जनवरी 2006) से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के वेतन विसंगति का निराकरण अब तक नहीं किया गया है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से मामले का निष्पादन नहीं होने के कारण शिक्षकों में आक्रोश और निराशा व्याप्त है. इसके अलावा शिक्षकों ने एमएसीपी की स्वीकृति एवं अंतर जिला स्थानांतरण नियम के सरलीकरण समेत अन्य मांगों से भी जिला प्रशासन और सरकार को अवगत कराया है, ताकि वर्षों से से लंबित उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जा सके. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-accused-of-rape-sentenced-to-life-imprisonment-and-10-thousand-fine/">सरायकेला

: दुष्कर्म के आरोपी को एडीजे 1 ने सुनायी आजीवन कारावास व 10 हजार अर्थ दंड की सजा

प्रतिनिधिमंडल में यह थे शामिल

प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, जिला अध्यक्ष श्रीसिंह बास्के , जिला महासचिव मानिक प्रसाद सिंह, देवेन्द्र नाथ साव, शैलेन्द्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, तारिणी साहु, सुदामा मांझी, कमल कुमार, विनोद कुमार, अश्विनी मिश्रा, राजेश मिश्रा, अमर उरांव, रविन्द्र मछुआ, बेदिया जी, पप्पू प्रामाणिक, दिलीप गुप्ता, हेमंत मार्डी, बलराज हांसदा, शैलेश तिवारी, अजित कुम्भकार, अरूण वर्मन, गदाधर महतो, निखिल कुमार, सोमेन दास, सानगी दोंगो, बुद्धेश्वर साहु सहित अन्य सांगठनिक पदाधिकारी शामिल रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही