Search

 
 
 

आदित्यपुर : वेबिनार में डीएवी के शिक्षकों को दिया गया शिक्षण-प्रशिक्षण गुरुज्ञान

 
Adityapur : डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी कैंपस में आयोजित दो दिवसीय वेबिनार के माध्यम से डीएवी के तकरीबन 200 शिक्षकों को शिक्षण-प्रशिक्षण संबंधी गुरुज्ञान मिला. इस कार्यक्रम का समापन दूसरे दिन 14 जून को किया गया. यह वेबिनार डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित की गई. इस संबंध में प्राचार्य ओपी मिश्रा ने बताया कि आवश्यकता आधारित वर्चुअल ऑनलाइन वेबिनार के पिछले दो दिनों में मुख्यतः आठ विषयों पर शिक्षकों को पढ़ाने के नए और अत्याधुनिक तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया. इसे भी पढ़े : खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-manindra-jamuda-became-block-chief-by-defeating-amar-singh-hansda-by-two-votes/">खरसावां:

अमर सिंह हांसदा को दो वोट से हरा कर मणिंद्र जामुदा बने प्रखंड प्रमुख

शिक्षकों ने बताए नवीन तकनीक और प्रयोग

उन्होंने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम का ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर (क्लस्टर-4) झारखंड जोन-ए का प्रभार मिला था. इसमें सब्जेक्ट कोऑर्डिनेटर प्राचार्य एसके झा डीएवी चिड़िया थे. इस वेबिनार के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य मनोज कुमार डीएवी गुवा, एसके पाठक डीएवी झींकपानी, पीके भुंइयां डीएवी नोवामुंडी, अनूप कुमार डीएवी बहरागोड़ा के प्राचीन का अहम योगदान रहा. सभी शिक्षकों द्वारा इस वेबिनार में अपनी ओर से नवीन तकनीक और आवश्यकतानुसार प्रयोग बताए गए. साथ ही हर समय यह ख्याल रखा गया कि प्रत्येक प्रयोग में बच्चों को अधिकाधिक लाभ हो. प्राचार्य ने वेबिनार की सफलता के लिए सभी शिक्षकों का व कार्यक्रम में उपलब्ध सभी सहायकों का और अन्य प्राचार्यो को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-amount-taken-from-the-students-for-the-convocation-ceremony-of-kolhan-university-was-not-returned-anger/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह के लिए छात्रों से ली गई राशि को नहीं किया गया वापस, आक्रोश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही