Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दो बच्चे की मां को छेड़ना सिक्योरिटी और मजदूरों को पड़ा भारी, रात से ही धरने पर डटे हैं हथियाडीह के ग्रामीण

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के हथियाडीह में दो बच्चे की मां को छेड़ना एक निर्माणाधीन अस्पताल के सिक्योरिटी और मजदूरों को भारी पड़ा. निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के गेट पर बीती रात से ही हथियाडीह गांव के सैकड़ों लोग धरने पर बैठे हुए हैं. ग्रामीणों का बबाल अब भी जारी है. ग्रामीणों को समझाने आज सुबह एसडीएम पारुल सिंह मौके पर पहुंचीं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड और मजदूर गेट खोलने को तैयार नहीं थे. बता दें कि यहां बबाल बीती शाम से चल रहा है. हथियाडीह निवासी दो बच्चों की मां बेहुला महतो को काम से घर लौटने के दौरान प्रोजेक्ट के सिक्योरिटी गार्ड और छह मजदूरो ने अंधेरे का फायदा उठाकर जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी. हालांकि महिला ने विरोध कर शोर मचाया और सब को खदेड़ दिया. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-order-cancel-appointment-lab-technician-in-rims-and-make-fresh-appointment/">हाईकोर्ट

का आदेश: रिम्स में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति रद्द कर नए सिरे से करें नियुक्ति
बाद में महिला के दोनों बेटे गांववासियों के साथ मिलकर पहुंचे और जमकर बबाल करने लगे. बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर पार्क में अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है. वहीं के सिक्योरिटी गार्ड और मजदूरों पर छेड़खानी का आरोप लगा है. ग्रामीणों ने एसडीएम पारुल सिंह के समक्ष स्पष्ट तौर पर कहा है जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, वे लोग गेट पर प्रदर्शन जारी रखेंगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए आदित्यपुर थाना और गम्हरिया पुलिस दलबल के साथ मौके पर डटी हुई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bengal-police-arrested-the-accused-of-abducting-a-minor-from-gamharia-minor-recovered/">आदित्यपुर

: नाबालिग को भगाने के आरोपी को गम्हरिया से बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
बता दें कि बीती रात डीएसपी हेडक्वार्टर चंदन वत्स, गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो सहित दर्जन भर पुलिस अधिकारी और दो दर्जन से भी अधिक महिला एवं पुरुष जवान मौके पर पहुंचे थे. हालांकि उग्र ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. उक्त अस्पताल के निर्माण में मुर्शिदाबाद के मजदूरों से काम लिया जा रहा है, जिसमें ज्यादातर नाबालिग मजदूर भी शामिल हैं. इस बात की जानकारी एसडीएम को ग्रामीणों ने दी है. एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि उनके साथ न्याय होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही