Search

 
 
 

आदित्यपुर : एनआईटी जमशेदपुर का टेक्निका-23 शुक्रवार से

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर का 4 दिवसीय तकनीकी फेस्ट टेक्निका-23 शुक्रवार से शुरू हो रहा है. इस तकनीकी फेस्ट में टेक्नोलॉजी क्षेत्र के विख्यात इंजीनियर्स चार दिनों तक छात्रों को विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच के सूक्ष्म एवं नवीन टेक्नोलॉजी की जानकारी देंगे. एनआईटी के प्रवक्ता प्रो. रंजीत प्रसाद ने बताया कि उद्घाटन सत्र शुक्रवार की सुबह 9 बजे डायमंड जुबिली लेक्चर हॉल में होगा. [caption id="attachment_518250" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/NIT-Ranjit-Prasad.jpg"

alt="" width="300" height="300" /> फेस्ट के चेयरमैन रंजीत प्रसाद.[/caption] इसे भी पढ़ें : 7">https://lagatar.in/misappropriation-of-7-crores-mess-in-the-use-of-dmft-funds-in-chatra/">7

करोड़ की हेराफेरी, चतरा में डीएमएफटी फंड के उपयोग में गड़बड़झाला
इसमें मुख्य वक्ता के रूप में टीएसपीएल के सीनियर जीएम चंद्रमोहन वर्मा, टाटा स्टील के सरफेस इंजीनियरिंग रिसर्च के हेड डॉ एएम भगत और संस्थान के डॉयरेक्टर प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला के अलावा फेस्ट के चेयरमैन प्रो. रंजीत प्रसाद और कन्वेयर प्रो. बीके सिंह छात्रों को संबोधित करेंगे. यह फेस्ट मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित की जा रही है. इसमें बीफोर्ज ऑफ मेटल विषय पर 4 दिनों तक विशेषज्ञ व संस्थानों के हेड अपने विचार छात्रों के साथ शेयर करेंगे. उन्होंने बताया कि यह वार्षिक फेस्ट है जो हर वर्ष आयोजित किया जाता है. इसमें नवीन तकनीक के ईजाद होने की जानकारी से छात्रों को रू-ब-रू कराया जाता है. यह फेस्ट 3 वर्षों से कोरोना काल में स्थगित रखा गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही