Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एनआईटी में टेक्निकल फेस्ट टेक्निका-2023 का आगाज, 95 प्रतिभागी हुए शामिल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी जमशेदपुर में मेटलर्जी विभाग के द्वारा टेक्निका 2023 कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार अपराह्न हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट के वरिष्ठ प्रबंधक चंद्रमोहन वर्मा, विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील सरफेस इंजीनियरिंग के हेड डॉ एएन भगत उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के चेयरमैन एनआईटी जमशेदपुर के मेटलर्जी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रंजीत प्रसाद एवं संयोजक विभाग के प्रोफेसर डॉ बीके सिंह भी मौजूद रहे. चंद्रमोहन वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि टेक्निका एक ऐसा मंच है जो नवोदित धातुशास्त्री को उद्योग से पेशेवर तरीके से जुड़ने का एवं शानदार तरीके से अपने बौद्धिक क्षमता को उजागर करने का अवसर प्रदान करता है. यह छात्रों को अपने विचारों, कौशल और बौद्धिक क्षमता को निखारने और प्रस्तुत करने में मदद करेगा. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-thousands-of-workers-from-the-area-will-participate-in-the-home-ministers-program/">मझगांव

: गृह मंत्री के कार्यक्रम में क्षेत्र से शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

इस मंच से छात्रों की प्रतिभा सामने आएगी : निदेशक

[caption id="attachment_520030" align="aligncenter" width="467"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/06rc_m_240_06012023_1.jpg"

alt="" width="467" height="311" /> कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागी[/caption] एनआईटी जमशेदपुर निदेशक प्रोफेसर करुनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करना अति आवश्यक है जिसमें हम छात्रों को बेहतर से बेहतर पेशेवर अवसर प्रदान करें. इससे युवा छात्रों के अंदर की प्रतिभा उभर कर सामने आएगी. धातुकर्म एवं पदार्थ इंजीनियरिंग विभाग और आपकी प्रतिभाओं का मिश्रण छात्रों को उसके उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा. विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील सरफेस इंजीनियरिंग के हेड एवं आईआईएम (इंडीयन इन्स्टिटूट ऑफ मेटल्स) जमशेदपुर के अध्यक्ष डॉ ए एन भगत ने कहा कि आईआईएम हमेशा से एनआईटी जमशेदपुर के साथ है और छात्रों के गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हमेशा तैयार है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meeting-to-get-the-clean-air-jharkhand-campaign-on-the-ground/">जमशेदपुर

: क्लीन एयर झारखंड अभियान को धरातल पर उतारने के लिए बैठक

टेक्निका में 62 छात्र और 33 छात्राएं शामिल

विभागाध्यक्ष डॉ रंजीत प्रसाद ने बताया कि टेक्निका में कुल प्रतिभागियों की संख्या 95 है, जिसमें से 62 छात्र और 33 छात्राएं शामिल हुई हैं. ये देश के विभिन संस्थानों से आये हैं. प्रतियोगिता में कुल 67 पेपर प्राप्त हुए हैं जिसमें से 36 पेपर को स्वीकृति दी गई है. चित्रांकित प्रतियोगिता में 11 की प्रस्तुतीकरण की गई है. मैग्नम ओपस में 8 प्रतिरूप की प्रस्तुतीकरण की गई है. उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से एनआईटी जमशेदपुर के उपनिदेशक डॉ राम विनय शर्मा, रजिस्टार निसिथ कुमार राय, निगम प्रकाश के साथ साथ मेटलर्जी विभाग के कई प्रोफेसर शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही