Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में धूमधाम से मनाई गई तीज, सरिता शुक्ला बनी तीज क्वीन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी फेमिली क्लब की ओर से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर परिसर स्थित क्लब हाउस में पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में दीप जलाकर रंगारंग नृत्य और गीतों की प्रस्तुति के साथ धूमधाम से तीज महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में महिलाओं ने मेहंदी लगाने के साथ ही ढोल की थाप पर जमकर नृत्य क‍िया एवं सावन के गीत के साथ कई लोकगीत भी गाए. इस मौके पर पारंपरिक परिधान पहनकर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सौन्दर्य प्रतियोगिता राउंड में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ सरिता शुक्ला तीज क्वीन के रूप में बाजी मारी. [caption id="attachment_395520" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Adityapur-National-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="427" /> तीज क्वीन सरिता शुक्ला.[/caption] इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-access-road-of-titirbilla-bridge-broken-due-to-flood-traffic-disrupted/">सरायकेला

: बाढ़ से तीतिरबिला पुल का पहुंच पथ टूटा, आवागमन बाधित

महोत्सव में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

तीज महोत्सव में काफी महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मह‍िलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्‍तुत‍ि देकर सभी को मंत्रमुग्‍ध कर क‍िया. गाना राउंड में प्रिया मिश्रा, मीता और रीता ठाकुर ने शानदार गानों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया. एकल नृत्य प्रतियोगिता में डेजी शुक्ला, अनामिका, रेणु सिंह, सारिका एवं रश्मि ढल्ला के साथ साथ कई अन्य महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी. वहीं ग्रुप डांस में चेतना सुमेधा, पूनम और मीना प्रसाद ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के निदेशक प्रो. केके शुक्ला एवं कुलसचिव कर्नल एनके राय भी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-fight-between-shopkeepers-near-kokpada-toll-plaza-one-injured/">घाटशिला

: कोकपाड़ा टोल प्लाजा के पास ठेला दुकानदारों के बीच मारपीट, एक घायल

ऐसे आयोजन से सकारात्मक उर्जा एवं उमंग का संचार होता है - केके शुक्ला

निदेशक ने अपने संबोधन में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की आवश्यकता की ओर इंगित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से सकारात्मक उर्जा एवं उमंग का संचार होता है. कार्यक्रम की रूपरेखा का दायित्व संस्थान की महिला क्लब की अध्यक्ष सह निदेशक की धर्मपत्नी सरिता शुक्ला के साथ रचना यादव, रेणु सिंह और सारिका पंकज के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरिता शुक्ला ने अपने संबोधन में सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं. तीज महोत्सव को सफल बनाने में प्रो. एसबी प्रसाद, कविता राय, प्रभाचांद, उर्मिला सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, प्रणीता एवं अल्पना आनंद ने विशेष योगदान दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही