Search

 
 
 

आदित्यपुर : एनआईटी क्लब हाउस में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना तीज महोत्सव

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के क्लब हाउस में मंगलवार को संस्थान की महिला इकाई के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों के बीच तीज महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी एवं महिला क्लब की अध्यक्ष व संस्थान के निदेशक की धर्मपत्नी इंद्राणी सूत्रधर ने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना करते हुए उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने मेहंदी लगाने के साथ ही एक से बढ़कर एक गानों पर जमकर नृत्य किया व  कई लोकगीत की प्रस्तुति दी. पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सौन्दर्य प्रतियोगिता में प्रियंका सिन्हा तीज क्वीन बनी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-question-forum-organized-among-cluster-level-students/">चांडिल

: संकुल स्तरीय विद्यार्थियों के बीच प्रश्न मंच आयोजित
[caption id="attachment_737279" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/22rc_m_182_22082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सौन्दर्य प्रतियोगिता में शामिल महिलाएं[/caption]

परिवार संग कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाएं

नृत्य, गीत एंव संगीत कार्यक्रम में कई महिलाओं के साथ साथ पुरुष एवं बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्‍ध कर दिया. युगल नृत्य में पाखी-गुड़िया, देवयांशी-अयोध्या, सारिका-रश्मि और प्रियंका-पुनम की जोड़ी ने और गाना राउंड में इंद्राणी सूत्रधर, रीना साहू, चन्दन और रीता ठाकुर ने शानदार गानों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा लिया. वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में रश्मि ढल्ला, सारिका, दिव्या, त्रिचा, रेणु सिंह के साथ साथ कई अन्य महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी. ग्रुप डांस में प्रभा चांद, गीता कुमारी, गीता प्रसाद, प्रीति श्रीवास्तव, रचना यादव, पुनम, प्रियंका, मीना,और रंजना ने अपनी प्रस्तुति से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में संस्थान के निदेशक प्रो गौतम सूत्रधर, कुलसचिव कर्नल (डॉ) निशीथ कुमार राय के साथ-साथ संस्थान के कई प्रोफेसर एवं पदाधिकारी भी अपने परिवार के संग कार्यक्रम में शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही