Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टेंपो चालक ने यात्री का छूटा बैग पहुंचाया घर, दिखाई ईमानदारी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के एक टेंपो चालक संजय कुमार ने ईमानदारी दिखाते हुए एक यात्री का छूटा बैग घर आकर लौटाया है. घटना 13 मार्च की है. गुआ के रहने वाले अश्विनी पुरुस्टी अपने भांजे के शादी समारोह में हिस्सा लेने आदित्यपुर आये थे. इस दौरान उन्होंने बिष्टुपुर जाकर मार्केटिंग की. जिसमें एक ट्रॉली बैग समेत करीब 10 हजार रुपये के सामान आदि की खरीदारी भांजे को देने के लिए किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-four-accused-including-a-minor-to-jail-in-sagar-murder-case/">जमशेदपुर

: सागर हत्याकांड में नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

मिठाई खिलाकर जताया आभार 

उसके बाद बिष्टुपुर से ऑटो में बैठकर वे आदित्यपुर आये, इस दौरान ज्यादा सामान होने की वजह से ट्रॉली बैग और उनका सामान ऑटो में ही छूट गया. बाद में अश्विनी ने देखा कि ट्रॉली बैग नदारद है. उसने सामान चोरी हो जाने की बात मानकर संतोष कर लिया. इधर उनके भांजे ने अपनी ओर से ऑटों चालक को तलाशने का प्रयास किया और ऑटो एसोसिएशन के लोगों को बताया. शनिवार को अचानक उनके घर पर ऑटो चालक ट्रॉली बैग लेकर पहुंचा और ऑटो में छूट गए बैग को वापस कर दिया. अश्विनी पुरुस्टी के भांजे ने बताया कि ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाई जिसके लिए उसे मिठाई खिलाकर उसका आभार जताया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-four-accused-including-a-minor-to-jail-in-sagar-murder-case/">जमशेदपुर

: सागर हत्याकांड में नाबालिग समेत चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही