Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सीएनजी गैस नहीं मिलने पर कांड्रा पेट्रोल पंप पर टेंपो चालकों ने किया हंगामा

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  सीएनजी गैस के टेंपो चालकों ने गैस नहीं मिलने पर कांड्रा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की सुबह जमकर हंगामा किया. सीएनजी गैस सही समय पर नहीं मिलने के कारण सीएनजी गैस से चलने वाले टेंपो के मालिक और चालक बुरी तरह परेशान हो रहे हैं. उनकी स्थिति ना घर की रही ना घाट की. बता दें कि एक तरफ सरकार डीजल ऑटो को बंद कर सीएनजी ऑटो बाजार में ला रही है, दूसरी तरफ सीएनजी को लेकर राज्य भर में हाहाकार मचा हुआ है. आलम यह है कि सीएनजी रिफिलिंग कराने के लिए ऑटो चालकों को सुबह चार बजे से ही घंटो लाइन लगानी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें :खूंटी">https://lagatar.in/khunti-two-sentenced-to-15-years-each-and-fined-rs-1-5-lakh-in-opium-smuggling-case/">खूंटी

: अफीम तस्करी मामले में दो को 15-15 साल की सजा और डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है

[caption id="attachment_333926" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/CNG-Gas1.jpg"

alt="" width="600" height="304" /> सीएनजी गैस नहीं मिलने पर टेंपो चालक हंगामा करते हुए.[/caption] सीएनजी गैस चलित टेंपो के मालिकों और चालको ने बताया कि सुबह चार बजे से पेट्रोल पंप में सीएनजी के लिए कतार में खड़े हैं. सभी ने सरकार का आदेश मान कर डीजल-पेट्रोल की गाड़ियां बिक्री कर बैंक से कर्ज लेकर सीएनजी ऑटो खरीदा है. सीएनजी समय पर नहीं मिलने के कारण भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. समय पर सीएनजी गैस नहीं मिलने के कारण फाइनेंसर गाड़ी जमा करने की धमकी देते हैं. सीएनजी गैस समय पर नहीं मिलने के कारण विद्यालय में विद्यार्थियों को ले जाने वाले ऑर्डर छूट गए हैं. 10 से 12 घंटे पंप में सीएनजी गैस के इंतजार में खड़े रहते हैं फिर भी गैस नहीं मिलता. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-collision-between-highway-and-bike-two-people-died/">कोडरमा

: हाईवा और बाइक में टक्कर, दो लोगों की मौत

बैंक किस्त जमा करने के लिए कर रहे परेशान 

गैस नहीं मिलने के कारण वे गाड़ियां नहीं चला पा रहे हैं. जिससे उनके पास रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इसके साथ ही बैंक वाले बार-बार किस्त जमा करने को परेशान कर रहे हैं. इन लोगों का कहना है डीटीओ ने मुहिम चलाकर सभी को सीएनजी गैस से चलने वाली टेंपो को खरीदने के लिए दबाव बनाया था. इसके बाद भी अगर आसानी से सीएनजी नहीं मिला तो सारे टेम्पो को ले जाकर डीटीओ साहब के कार्यालय के पास खड़ा कर हुड़का जाम कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-physical-education-will-start-from-the-new-session-in-government-schools/">जमशेदपुर

: सरकारी स्कूलों में नए सेशन से शुरू होगी शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई

टैंक खाली हो जाता है

इस संबंध में कांड्रा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है. सीएनजी एजेंसी वाले आते हैं और रिफिल कर चले जाते हैं, पहले से ही लाइन में लगे ऑटो चालकों को देते- देते टैंक खाली हो जाता है, जबतक अगले दिन दूसरा टैंकर आता है तबतक लाईन और बढ़ जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही