Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: थानेदार ने पत्रकार के साथ पहले की बदसलूकी, फिर मांगी माफी

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर के थानेदार आलोक दुबे ने बुधवार को एक लोकल चैनल के पत्रकार के साथ पहले बदसलूकी की फिर माफी मांगकर मामले को समाप्त करवा दिया. हुआ यूं कि मारपीट का एक फरियादी लहूलुहान होकर शिकायत करने थाना पहुंचे थे. पुलिस चिकित्सकीय उपचार के लिए ले जा रहे थे. इसी बीच एक लोकल चैनल के पत्रकार घायल युवक का वीडियो बनाकर मामले को जानने का प्रयास करने लगे. यह वाक्या अंदर बैठे थानेदार सीसीटीवी कैमरे में देख रहे थे. उन्हें यह नागवार गुजरा और बाहर आकर पत्रकार को डांटते हुए अपने अंगरक्षक के सहारे उन्हें थाने के अंदर लेकर चले गये. इस वाकया को वहां खड़े अन्य पत्रकार भी देख रहे थे जो यह जानने के लिए थाने के अंदर जाने पहुंचे कि आखिरकार पत्रकार ने कौन सा गुनाह कर दिया. लेकिन बाकी पत्रकारों को थानेदार ने अंदर आने से रोकते हुए बाहर जाने को कहा. पत्रकार वापस लौट गये. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-body-of-unknown-person-tied-with-rope-found-near-ntpc/">आदित्यपुर

: एनटीपीसी के समीप रस्सी से बंधा अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

जब पत्रकारों को थानेदार ने बुलवाया

10 मिनट बाद ही उन्होंने अपने अंगरक्षक से बुलावा भिजवाकर पत्रकारों को बुलवाया. थानेदार के रवैये से नाराज पत्रकारों ने पहले ना नुकुर की लेकिन बाद में भीतर गये. जहां थानेदार ने सभी पत्रकारों से कहा कि वे लोग थाने के अंदर किसी भी प्रकार का वीडियो बगैर उनके परमिशन के नहीं बनायेंगे. चूंकि इससे हमारा अनुसंधान प्रभावित होता है. इसके साथ ही उन्होंने सभी पत्रकारों के सामने अपने उतावलापन आचरण के लिए माफी मांगी और मामले को समाप्त करने का अनुरोध किया. पत्रकारों ने भी थानेदार की ओर से माफी मांगे जाने पर मामले को समाप्त करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-widow-of-kashidih-accuses-nirbhay-singh-of-assault-for-not-paying-10-lakh-extortion/">जमशेदपुर

: काशीडीह की विधवा ने निर्भय सिंह पर लगाया 10 लाख रंगदारी नहीं देने पर मारपीट का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही