Search

 
 
 

आदित्यपुर : रेणुका ऑटो कंपनी के लेबर सप्लायर से रंगदारी मांगने के आरोपी को भेजा जेल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी रेणुका ऑटो कंपनी के लेबर सप्लायर उदय प्रताप सिंह से 20 हजार की रंगदारी मांगने के आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह के रोहित लोहार और आरआईटी थाना क्षेत्र के वर्गीडीह के निखिल महतो को आरआईटी पुलिस ने जेल भेजा है. दोनों ने दीपक मुंडा हत्याकांड के सजायाफ्ता मुजरिम होटवार जेल में बंद कृष्णा गोप के कहने पर रंगदारी मांगा था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rungta-group-surrounded-the-land-of-the-catchment-area-of-the-river-near-kuju-bridge-changed-the-flow-of-the-river-ayta-tangaria-and-nakahasa-villages-in-danger/">चाईबासा

: रूंगटा ग्रुप ने कुजु पुल के पास नदी के कैचमेंट एरिया की जमीन को घेरा, नदी का बहाव बदला, आयता, टांगरिया व नाकाहासा गांव खतरे में

दोनों आरोपी कृष्णा गोप से मिलने जाते थे जेल

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मो. तंज़ील खान ने बताया कि रंगदारी मांगने संबंधी मोबाइल और कॉल डिटेल्स के आधार पर दोनों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा जा रहा है. दोनों आरोपी कृष्णा गोप से मिलने बराबर होटवार जेल जाते थे. रोहित लोहार पर आदित्यपुर थाना में पोक्सो एक्ट के तहत और आजादनगर थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है. आरोपियों के पास से सैमसंग का मोबाइल और 5000 रुपये नगद बरामद हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही