Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: विश्वनाथ महादेव-शीतला मंदिर में श्रीरामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ का वेदी पूजन कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर पीएचईडी परिसर स्थित विश्वनाथ महादेव-शीतला मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन वेदी पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. बनारस से आए आचार्य सौरभ पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी पूजन संपन्न कराया. जिसमें बतौर यजमान अशोक अग्रवाल एवं कमल किशोर सिंह पत्नी सहित शामिल हुए. मंदिर के मुख्य पुजारी पप्पू बाबा ने बताया कि विश्व कल्याण हेतु इस नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस कथा ज्ञान का आयोजन किया गया है. इसमें अयोध्या के झुनकिया किला आश्रम से आचार्य अरुण शास्त्री राम कथा का वाचन कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-colonists-united-to-save-jagriti-sports-ground-under-the-banner-of-environment-ground-protection-committee/">आदित्यपुर:

पर्यावरण मैदान संरक्षण समिति के बैनर तले जागृति खेल मैदान बचाने कॉलोनीवासी हुए एकजुट

श्रीराम कथा के श्रवण से अनेक कार्य सिद्ध होते हैं: पप्पू बाबा

उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा के श्रवण से मानसिक शांति मिलती है, रोगों का नाश होता है, सच पर विजय मिलती है, अनेक कार्य सिद्ध होते हैं. उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से राम कथा श्रवण कर पुण्य का लाभ कमाने की अपील की. उन्होंने बताया कि इस पूरे अनुष्ठान को संपन्न कराने में मंदिर कमेटी तन-मन- धन से समर्पित है. हर दिन हलवा का भोग प्रभु के श्री चरणों में समर्पित कर भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया जा रहा है.

4 मार्च को अष्टयाम, 5 मार्च को पूर्णाहुति

4 मार्च को अष्टयाम का आयोजन किया गया है. 5 मार्च को पूर्णाहुति के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा. उसके पश्चात महाभंडारा का आयोजन किया गया है. जिसमें सामूहिक प्रयास से 1001 लोगों के प्रसाद का प्रबंध किया गया है. विदित रहे कि हर साल मंदिर के स्थापना दिवस पर इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है. अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अमित आनंद, कमल किशोर सिंह, अंजनी कुमार सिन्हा, पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, राम इकबाल पासवान, उमेश तिवारी, केदार प्रधान, विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती की अहम भूमिका रहती है. इसे भी पढ़ें: मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-ambanis-reliance-takes-over-operations-of-big-bazaar-stores-employees-get-job-offers/">मुकेश

अंबानी की रिलायंस ने Big Bazaar Stores के ऑपरेशन्स हाथ में लिये, कर्मचारियों को मिला नौकरी का ऑफर  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही