Search

 
 
 

आदित्यपुर : बाजार करने आए युवक की बाइक चोरी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर दिन्दली बाजार से शनिवार की शाम एक मोटरसाइकिल (JH05X- 0122) चोरी हो गई है. मोटर साइकिल के मालिक सुकेन गोराई ने इस संबंध में आदित्यपुर थाने में सन्हा दर्ज कराया है. सुकेन गोराई ने बताया कि वह मोटरसाइकिल खड़ी कर दुकान में सामान खरीद रहा था. शाम 5:00 बजे के आसपास जब अपनी मोटरसाइकिल लेने पहुंचा, तो गायब थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिली तो इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी. बता दें कि हाल के दिनों में आदित्यपुर थाना से सटे पीएचइडी विभाग के गोदाम से चोरों ने स्क्रैप, बिजली विभाग के कार्यालय से कैश और अब बाजार से बाइक की चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है. इसे भी पढ़ें : कड़ाके">https://lagatar.in/amidst-the-bitter-cold-bharat-jodo-yatra-moves-towards-kurukshetra-rahul-will-perform-aarti-in-brahma-sarovar/">कड़ाके

की ठंड के बीच भारत जोड़ो यात्रा कुरुक्षेत्र की ओर बढ़ी, ब्रह्म सरोवर क्षेत्र में शाम में आरती करेंगे राहुल
हालांकि तीनों ही मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. पीड़ित सुकेन गोराई ने बताया कि बाजार में हर वक्त संदिग्ध युवकों का जमावड़ा लगा रहता है. आदित्यपुर दिन्दली बाजार से सटा मुस्लिम बस्ती ब्राउन शुगर का हब है. बाजार में भीड़-भाड़ की आड़ में नशेड़ी घुसते हैं और ड्रग्स लेकर चलते बनते हैं. इसी दौरान उनके द्वारा छोटी- मोटी चोरी की घटना को भी अंजाम दिया जाता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही