Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शाम 5 बजे आई आंधी पानी से न्यू कॉलोनी स्कूल का चहारदीवारी गिरा, तीन बच्चे दबे, एक की मौत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में शाम करीब 5 बजे आई जबरदस्त आंधी पानी व ओले ने आदित्यपुर के जन-जीवन को खासा प्रभावित किया है. यूं तो दर्जन भर बिजली के पोल गिरे हैं और दर्जन भर पेड़ धराशायी हुए हैं लेकिन सबसे बड़ी घटना न्यू कॉलोनी स्कूल का चहारदीवारी गिरने से हुआ है. इस घटना में आंधी पानी से पेड़ के नीचे छिपे 3 बच्चे पेड़ सहित दीवार गिरने से उसके अंदर दब गए. दबे हुए बच्चों को काफी मशक्कत के बाद निकाल गया. उसके बाद इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-matriculation-result-of-saraswati-shishu-vidya-mandir-ichdashol-was-100-percent/">बहरागोड़ा

: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (ईचड़ाशोल) का मैट्रिक रिजल्ट रहा शत प्रतिशत

नहीं हो सकी है मृत बच्चे की पहचान

[caption id="attachment_646477" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Adityapur-Andhi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आंधी तूफान के बाद गिरा बिजली का पोल.[/caption] हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. इधर जेबीवीएनएल के इंजीनियरों ने कहा है कि आंधी पानी ने भारी तबाही मचाई है. देर शाम तक क्षतिग्रस्त उपकरणों का जायजा लिया जा रहा है. इंजीनियरों ने आशंका जताई है कि संभवतः मंगलवार रात में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकेगी. विद्युत इंजीनियरों ने 10 लाख से ज्यादा का क्षति पहुंचने का अनुमान लगाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही