Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : तिलक में गए ट्रांसपोर्ट कॉलोनी के युवक की कार ट्रेलर से टकराई, 1 की मौत चार घायल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 26 के निवासी 22 वर्षीय युवक प्रिंस चौबे की बुंडू में कार दुर्घटना में मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार प्रिंस चौबे अपने मित्र के साथ गुरुवार की रात तिलक समारोह में सम्मिलित होने के लिए बुंडू गया था, लेकिन रास्ता भूल जाने के कारण तमाड़ थाना क्षेत्र में चला गया. वहां ट्रेलर के साथ उनकी कार आई 10 की भिड़ंत हो गई. कार में 5 लड़के घायल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-antisocial-elements-set-two-autos-on-fire-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में असामाजिक तत्वों ने दो ऑटो में लगाई आग
दुर्घटना में प्रिंस चौबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में बैठे चार लड़कों को काफी चोटें आई हैं. चारों लड़कों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है. प्रिंस चौबे का शव लाने के लिए परिजन रांची रवाना हो चुके हैं. प्रिंस चौबे के पिता ईंटा-गिट्टी, सीमेंट का बिजनेस करते हैं. इधर घटना की जानकारी मिलते ही प्रिंस चौबे के पिता की तबीयत बिगड़ चुकी है. उनका इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही