: टोंटो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में उत्पन्न हुई पानी की समस्या, चूए का पानी कर रहे हैं इस्तेमाल
आदित्यपुर : हजारों खाता धारकों के करोड़ों रुपए फंसे होने का मामला पहुंचा डीसी के पास
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया लैम्पस के आदित्यपुर शाखा के चार हजार से भी अधिक खाता धारकों का मामला बुधवार को डीसी के पास पहुंचा. बता दें कि आदित्यपुर शाखा के तकरीबन चार हजार खाता धारकों के करोड़ों रुपए लैम्पस में फंसे हैं. पैसों के अभाव में लोग अपना जरूरी कार्य नहीं कर पा रहे हैं. लैम्पस का पैसा ऋण के रूप में हड़प कर मौज कर रहे लोगों के विरुद्ध कानूनी करवाई भी हुई है. उनके विरुद्ध वारंट तक जारी हो चुका है लेकिन इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. बुधवार को इस मामले को लेकर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने डीसी अरवा राजकमल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा. इसके जरिये गरीबों के पैसे लैम्पस से दिलाने में मदद करने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-water-problem-has-arisen-in-different-panchayats-of-tonto-block-they-are-using-rat-water/">चाईबासा
: टोंटो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में उत्पन्न हुई पानी की समस्या, चूए का पानी कर रहे हैं इस्तेमाल
: टोंटो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में उत्पन्न हुई पानी की समस्या, चूए का पानी कर रहे हैं इस्तेमाल

Leave a Comment