Search

 
 
 

आदित्यपुर : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शेन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : शुक्रवार को घोषित सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में शेन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने परचम लहराया. स्कूल के छात्र सृजन सिंह 94.6 अंक लाकर दसवीं के स्कूल टॉपर रहे. 93.2 अंकों के साथ कौशल प्रजापति दूसरे तथा 93 प्रतिशत अंक के साथ स्नेहा सिंह तीसरी स्कूल टॉपर रही. इसी तरह श्रेया को 92.8, अविका कुमारी सिन्हा को 92.6 मुदस्सर हसन को 90.8, कुलसुम सईद को 90.8, आध्या सिंह 90.6 करण कुमार को 88 और अंजलि प्रधान को 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. वहीं 12वीं के घोषित रिजल्ट में अक्षय विश्वकर्मा ने 92.4 प्रतिशत अंक लाकर साइंस स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-old-lady-of-corona-infected-sakchi-dies-in-tmh-fourth-death-this-month/">जमशेदपुर

: कोरोना संक्रमित साकची की वृद्ध महिला की टीएमएच में मौत, इस माह चौथी मौत

शिक्षकों ने बच्चों को दी बधाई

शौर्यन कुमार 90.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे तथा साक्षी कुमारी 86.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही. इसी तरह ऋषिका निगम को 85.6, सूर्यांश कुमार को 82.6 तथा गगन को 80 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. कॉमर्स संकाय में प्राची सिंह स्कूल टॉपर रही. उसे 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. 84.6 प्रतिशत अंक के साथ अनामिका बनर्जी दूसरे तथा हुमायरा तसनीम 80.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही. सीबीएसई द्वारा रिजल्ट घोषित करते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी खिल उठी. पूर्व की तरह इस वर्ष भी स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा. बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ प्राचार्या पुष्पा भल्ला, उप प्राचार्या केया अदक, हेडमिस्ट्रेस सिमरन सग्गू सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही