Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : इंफीटीनिटी इंडस्ट्रियल पार्क की कंपनियां कर रहे रैयतों से वादा खिलाफी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कोलाबीरा के वीरबांस स्थित इंफीटीनिटी इंडस्ट्रियल पार्क की दो कंपनियां ब्रिक्स इंडिया और उन्नत मेटालिक्स कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध इंफीटीनिटी पार्क को स्थापित करने के लिए जमीन देने वाले रैयतदार ने दोनों कंपनियां पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सरायकेला डीसी अरवा राजकमल को ज्ञापन सौंपा है. इसमें रैयतों के साथ कंपनी के मजदूर भी शामिल हो गए हैं. रैयत और मजदूरों ने 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर कंपनी प्रबंधन उनके साथ किए वायदे को पूरा नहीं करती है तो वे लोग गेट पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी. यहां के रैयतों और मजदूरों के समर्थन में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली आगे आये हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-released-the-examination-schedule-of-first-professional-mbbs-medical-pg-diploma-and-b-sc-nursing/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय ने जारी किया फर्स्ट प्रोफेशनल एमबीबीएस, मेडिकल पीजी डिप्लोमा व बीएससी नर्सिंग का परीक्षा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि दोनों कंपनी प्रबंधन ने 16 अप्रैल 2021 को त्रिपक्षीय वार्ता में जो शर्तें मानी थी उसे पूरा नहीं कर रही है. उन्होंने बताया कि शर्तों के मुताबिक कंपनी प्रबंधन को रैयतों को स्किल्ड कराकर कंपनी में पेरोल पर नौकरी देने और उनके आश्रितों को हर महीने 1-1 हजार रुपए देने पर हस्ताक्षर किए थे. परंतु कंपनी प्रबंधन करीब साल होने के बावजूद शर्तों को पूरा नहीं कर रही है. ऐसे में अब दोनों कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध रैयतों और मजदूरों ने आंदोलन की रणनीति बनाई है, जिसका वे पूर्ण समर्थन करेंगे. उन्होंने बताया कि दोनों कंपनियों के जमीनदाता और कार्यरत मजदूरों की समस्या को लेकर उन्होंने डीसी कार्यालय में आवेदन दे दिया है. अब डीसी साहब पहल कर रैयतों औऱ मजदूरों को उनका हक नहीं दिलाते हैं तो जमीन दाता और मजदूरों के हक एवं अधिकार के लिए मजदूरों के संग अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही