Search

 
 
 

Adityapur : कंपनी मृत कर्मी के आश्रित को देगी 50 माह तक वेतन

 
  • दो बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी
  • टैंकर के धक्के से रेक्स हाइड्रोलिक प्राइवेट लिमिटेड कर्मी की हो गई थी मौत
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सुधा मोड़ के पास सोमवार की सुबह टैंकर के धक्के से रेक्स हाइड्रोलिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी राकेश कुमार झा की मौत हो गई थी. कम्पनी प्रबंधन ने मंगलवार को थाना में मृतक की पुत्री स्नेहा झा के साथ करार करते हुए कर्मचारी के 50 माह तक वेतन (21500) देने और दो बच्चों की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की है. यह करार कंपनी के सेल्स मैनेजर राहुल कुमार ने किया है. अब तक धक्का मारने वाले टैंकर के मालिक से कोई बात नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें :  Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-four-ucla-employees-will-get-bonus/">Jadugoda

: यूसील कर्मियों को चार को मिलेगा बोनस
पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है. उससे भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है. बता दें कि सोमवार को आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सुधा मोड़ के पास एक टैंकर ने बाइक सवार कंपनी के कर्मचारी राकेश कुमार झा को टक्कर मार दिया था. इससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई है. वह भाटिया बस्ती नियर श्रीराम पब्लिक स्कूल फॉरेस्ट पार्क के पास रहते थे. दुर्घटना उस वक्त घटी जब कर्मचारी ड्यूटी जा रहा था. इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-as-soon-as-evening-drunkards-gather-in-the-school/">Baharagoda

  : शाम होते ही विद्यालय में लग जाता है शराबियों का जमावड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही