Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड-20 में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति बद से बदतर, पार्षद निष्क्रिय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति बद से बदतर है. नगर निगम के वार्ड-20 जिसके अंतर्गत थाना, रेलवे स्टेशन और बिजली विभाग जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय अवस्थित हैं, वहां अंधेरों का साम्राज्य रहता है. स्थानीय लोगों की मानें तो यहां के पार्षद निष्क्रिय हो चुके हैं. इसी वार्ड में रहने वाले टीएमसी के युवा जिलाध्यक्ष आरोप लगाते हैं कि यहां सफाई व्यवस्था भी नगण्य है. बाबू तांती ने बताया कि नगर निगम वार्ड नंबर-20 के अधिकांश पोल के वेपर लाइट खराब हैं. खासकर गुमटी बस्ती की मां मनसा मंदिर रोड जिसे रेलवे फाटक रोड के नाम से जाना जाता है, इस रोड के कई पोल पर वेपर लाइट नहीं लगा है. कई पर लगे भी हैं तो वे खराब पडे हैं. [caption id="attachment_413481" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/ward20.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> स्ट्रीट लाइट नहीं होने से वार्ड में फैला अंधेरा.[/caption] इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-devotees-left-for-char-dham-yatra-under-the-leadership-of-hansanand-maharaj/">चाकुलिया

: हंसानंद महाराज के नेतृत्व में चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

मेयर को सूचना देने के बाद भी नहीं की गई कोई पहल

उन्होंने बताया कि इस रोड पर सुबह से लेकर देर रात्रि तक हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है. इसी रोड से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन, आदित्यपुर दिंदली बाजार, थाना, सरकारी अस्पताल, बिजली ऑफिस आदि सरकारी कार्यालय जाने का मुख्य मार्ग है. लेकिन इस महत्वपूर्ण रोड पर पार्षद का ध्यान नहीं है. विदित हो कि आदित्यपुर नगर निगम के मेयर को इस बात की सूचना दी गई है. इस पर मेयर ने आश्वस्त किया कि वार्ड में सर्वे कराकर बचे हुए पोल पर लाइट लगा दी जाएगी और खराब लाइट की मरम्मत करा दी जाएगी. लेकिन उस आश्वासन को भी एक माह बीत गए हैं, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-truck-laden-with-rice-entered-the-field-uncontrollably-the-driver-narrowly-escaped/">चाकुलिया

: चावल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में घुसा, बाल-बाल बचा चालक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही