Search

 
 
 

आदित्यपुर : घाघीडीह जेल में रची गई थी फिरोज की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती में हुए फिरोज अंसारी हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस हत्याकांड में शामिल तीन अभियुक्तों मुस्तफा अंसारी, अब्दुल करीम और मो. दिलदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है. गुरुवार शाम आदित्यपुर थाना में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह और थाना प्रभारी राजन कुमार ने इस हत्याकांड का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर ही फिरोज की हत्या की गई है. घाघीडीह जेल में बंद ब्राउन शुगर पैडलर डॉली परवीन ने जेल में ही हत्या की योजना बनाई थी. उसने फिरोज की हत्या का प्लान अपने भतीजे मुस्तफा अंसारी के साथ मिलकर बनाया और मुस्तफा ने बस्ती के ही युवक अब्दुल करीम और मो. दिलदार के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-executive-engineers-talks-with-displaced-people-failed-agitation-continues/">चांडिल

: विस्थापितों के साथ कार्यपालक अभियंता की वार्ता विफल, आंदोलन जारी

जेल से ही कारोबार संभाल रही डॉली परवीन 

बता दें कि कादिम खान की पत्नी डॉली परवीन की अपने पति से ही नशे के इस कारोबार में दुश्मनी है. डॉली अपने भाई भतीजे के साथ मिलकर इस कारोबार को जेल से संभाल रही है. पुलिस ने अपने साइबर सेल की मदद से पहले मुस्तफा को उठाया जिसने पूछताछ में हत्याकांड की सारी सच्चाई उगल दी. पुलिस को मो. दिलदार के घर से हत्या में प्रयुक्त 7.56 बोर की पिस्टल बरामद हुई. फिलहाल पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही