Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : होली के दिन रिम्स से भागे अपराधी की आदित्यपुर में ही हत्या की थी योजना

  • हत्या की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Adityapur (Sanjeev Mehta)होली के दिन आदित्यपुर को रक्तरंजित करने की योजना थी. इसे आरआईटी पुलिस ने विफल कर दिया. 24 मार्च को रांची रिम्स से भागा अपराधी राजा सिंह उर्फ पगला आदित्यपुर के रवि शर्मा हत्याकांड का सजायाफ्ता अपराधी मुरारी सिंह की हत्या करने की योजना थी. इस काम में राजा का साथ एक अन्य अपराधी प्रकाश गोप भी शामिल था. लेकिन आरआईटी पुलिस ने होली के दिन ही गुप्त सूचना के आधार पर राजा सिंह और प्रकाश गोप को आपराधिक घटना की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया था. यह जानकारी मंगलवार को आरआईटी थाना में जिले के एसपी मनीष टोप्पो ने दी. मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-district-election-officer-held-a-meeting-regarding-the-facility-of-voting-through-postal-ballot/">लोकसभा

चुनाव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलट से मतदान की सुविधा के संबंध में बैठक की
बता दें कि कुख्यात अपराधी राजा सिंह 24 मार्च को रांची के रिम्स अस्पताल से इलाज के दौरान फरार हो गया था. पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से लोडेड पिस्टल और आधा दर्जन गोली भी बरामद किया है. प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि कुख्यात अपराधी राजा सिंह हाल में आरआईटी थाना क्षेत्र में गोली चालन समेत अन्य कांडों में गिरफ्तार होने के बाद जेल गया था जिसे जमशेदपुर के घाघी डीह जेल शिफ्ट किया गया था. जहां से उसे गंभीर बीमारी के इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया था. जहां से वह 24 मार्च को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. आरोपी के फरार होने के बाद जमशेदपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. जिसे आरआईटी पुलिस ने होली के दिन आरआईटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-youth-shot-dead-in-kalyanpur-of-chainpur-police-station-area/">पलामू

 : चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
कुख्यात अपराधी राजा सिंह एवं उसके साथ पकड़ाया प्रकाश गोप कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. राजा सिंह पर आरआईटी, जमशेदपुर के साथ टेल्को थाना क्षेत्र में हत्या जैसे बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इसके अलावा इस पर रांची के बरियातू थाना में भी हत्या का मामला दर्ज है. एसपी मनीष टोप्पो ने बताया है कि रिम्स से फरार होकर राजा उर्फ़ पगला आदित्यपुर के आर आई टी थाना क्षेत्र में किसी खास व्यक्ति की हत्या करने वाला था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी से कई अन्य जानकारी भी प्राप्त किए हैं, जिस पर कार्रवाई की जा रही है. प्रेस वार्ता में आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार, एस आई राजकुमार शाह, आरक्षी उमाशंकर सिंह, उधम सिंह समेत सशस्त्र बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/ranchi-dig-inspected-jharkhand-bengal-checkpost-regarding-lok-sabha-elections/">लोकसभा

चुनाव को लेकर रांची डीआइजी ने झारखंड-बंगाल चेकपोस्ट का निरीक्षण किया

आदित्यपुर : डीसी ने वीसी के माध्यम से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट दिये निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-DC-VC-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रवि शंकर शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की है. बैठक के दौरान लोकसभा आम निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-youth-shot-dead-in-kalyanpur-of-chainpur-police-station-area/">पलामू

 : चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रारंभिक दायित्व के अतिरिक्त अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी पोलिंग स्टेशन लोकेशन का दौरा कर मतदान दिवस के पूर्व तक आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने तथा भूत अवेयरनेस ग्रुप को एक्टिव कर सम्बन्धित क्षेत्र में मतदान की तिथि, लोगो को अपने अपने मतदान केंद्र, मतदान केंद्र पर उपलब्ध आवश्यक सुविधाएं आदि के प्रति जागरूक कराने के निर्देश दिए. इस क्रम में डीसी ने कहा कि बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए ग्रुप के माध्यम से क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम कराएं ताकि सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके. डीसी ने कहा कि मतदान केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में केंद्र पर आवागमन के लिए रूट चार्ट तैयार कर लें ताकि आवश्यकता अनुसार उपयोग की जा सके. इस दौरान उन्होंने कहा कि वालरेबल बूथ, टोला का गाइडलाइन के अनुरूप चिन्हित कर सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि आवश्यकतानुसार तैयारियां पूर्ण की जा सकें. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-giridih-sp-inspected-polling-booths-and-inter-state-check-posts-of-naxal-affected-areas/">लोकसभा

चुनाव : गिरिडीह एसपी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के मतदान बूथों और इंटर स्टेट चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
इस क्रम में डीसी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अब्सेंटी वोटर जैसे ( 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता, निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारी/कर्मी, सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मी, मीडिया के प्रतिनिधि आदि) को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया. बैठक में डीसी के साथ उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार, नगर निगम के अपर नगर आयुक्त आलोक दुबे, डीआरडीए निदेशक, आइटीडीए निदेशक तथा सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी जुड़े रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही