Search

 
 
 

आदित्यपुर : द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की वर्तमान कमेटी भंग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : पत्रकार संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां की वर्तमान कमेटी भंग कर दी गई है. बुधवार को स्थानीय परिसदन में हुए जनरल बॉडी मीटिंग में इस पर सहमति बनी. नई कमेटी के गठन होने तक वर्तमान कार्यकारिणी वर्किंग कमेटी के रूप में कार्यरत रहेगी. इस दौरान वित्तीय अधिकार वर्किंग कमिटी के पास नहीं रहेगा.

31 मार्च तक चलेगा सदस्यता अभियान

एजीएम में लिए गए निर्णय के तहत 31 मार्च तक संगठन का सदस्यता अभियान चलेगा. वैसे पत्रकार ही चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे जो पिछले दो साल से क्लब के साथ जुड़े हुए है और सभी पत्रकारों को पुनः लेटर जमा करना होगा. जो नए कार्यकाल के लिए सदस्यता शुल्क जमा कराएंगे. वहीं सत्र 2023- 25 के लिए कमेटी का गठन में हिस्सा लेंगे. जिसके लिए सदस्यता शुल्क 1100 रुपए निर्धारित किए गए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chaitra-shukla-pratipada-celebrated-with-yoga-yagya-and-havan-at-kadma-vijaya-heritage/">जमशेदपुर

: कदमा विजया हेरिटेज में योग, यज्ञ  व हवन के साथ मना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

कल उपायुक्त से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

एजीएम में लिए गए निर्णय के तहत गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपेगा, जिसमें 4 अप्रैल से पहले चुनाव कराने की मांग की जाएगी. विदित हो कि जिले का एकमात्र सरकारी मान्यता प्राप्त संगठन द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां है. वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही