Search

 
 
 

आदित्यपुर : 50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को वृद्धा पेंशन देने का निर्णय सराहनीय : पुरेंद्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड सरकार द्वारा एसटी एससी एवं सभी वर्गों की 50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को वृद्धा पेंशन दिए जाने के निर्णय को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने सराहनीय कदम बताया है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शीघ्र ही सभी वर्गों के 50 वर्ष से अधिक के पुरुषों को भी वृद्धा पेंशन का लाभ दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अंचलाधिकारी, गम्हरिया को सौंपा जाएगा. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/gumla-acb-team-caught-deo-and-computer-operator-taking-bribe-of-one-lakh/">बड़ी

खबर : गुमला डीईओ व कंप्यूटर ऑपरेटर एक लाख घूस लेते गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति अपनी पुरानी मांग वृद्धावस्था पेंशन की राशि ₹1000 से बढ़lकर ₹2000 प्रति माह किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को पुनः ज्ञापन सौंपेगी. पेंशन राशि बढ़ाए जाने को लेकर आज हुई आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की आपात बैठक में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे अधिवक्ता संजय कुमार, आशुतोष गुप्ता, देव प्रकाश, ऋषि गुप्ता, बैजू यादव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-district-president-of-bjp-served-as-accompaniment-in-city-kirtan/">जमशेदपुर

: नगर कीर्तन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने की संगत की सेवा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही