Search

 
 
 

आदित्यपुर : उद्योग प्रधान सचिव के उद्यमियों से वार्ता का दिखा असर, क्षेत्र के सात फेजों की बनेंगी सड़कें

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के उद्यमियों से पिछले दिनों उद्योग विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर के सभागार में मिली थीं और उनकी समस्याओं को सुनी थी. उनके साथ उद्योग निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह भी शामिल थे. अब उद्यमियों से प्रधान सचिव के वार्ता का असर दिखने लगा है. जानकारी देते हुए जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन से बताया कि सबसे पहले आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने की पहल हुई है. [caption id="attachment_409700" align="alignnone" width="908"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Industries-Principal-Secretary1.jpeg"

alt="" width="908" height="1399" /> स्ट्रीट लाइट रिपेयर एजेंसी के आफिस में पड़े ताले.[/caption] इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-camp-in-mango-today-for-aadhaar-link-in-voter-list/">जमशेदपुर

: मतदाता सूची में आधार लिंक के लिए मानगो में विशेष शिविर आज

टेंडर निकालकर सड़कें दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा - प्रेम रंजन 

औद्योगिक क्षेत्र की सभी सात फेजों में कुल 35 किलोमीटर सड़कें बनेगी.  जिसके लिए 68 करोड़ रुपये का प्राक्कलन बनाकर कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने प्रस्ताव भेजा है. जैसे ही प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति मिलेगी टेंडर निकालकर सड़कें दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो जाएगा. वहीं जियाडा निदेशक ने बताया कि उनकी दूसरी प्राथमिकता औद्योगिक क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट है, लेकिन इसमें एक बाधा है जो शीघ्र दूर कर इसे भी दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट के लिए उद्यमियों को थोड़ा सा इंतजार करना होगा चूंकि स्ट्रीट लाइट बनाने वाली एजेंसी एसके पावर सर्विसेज को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है जो यहां बेहतर सर्विस नहीं दे पा रहा था. ब्लैकलिस्टेड होने के बाद एजेंसी हाई कोर्ट में अपील पर है जैसे ही वहां से फैसला आता है नई एजेंसी बहाल कर स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-five-b-ed-colleges-of-kolhan-university-in-black-list-for-non-submission-of-par-ban-on-enrollment/">चाईबासा

: पीएआर जमा नहीं करने पर कोल्हान विश्वविद्यालय के पांच बीएड कॉलेज काली सूची में, नामांकन पर रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही