Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पीएचईडी कॉलोनी के जर्जर क्वार्टर की गिर रही चहारदीवारी, विभागीय अधिकारी बेखबर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित पीएचईडी कार्यालय व आवासीय कॉलोनी के क्वार्टर जर्जर हो गए हैं. क्वार्टर के जर्जर छत और दीवारें भरभराकर गिर रही है. यहां तक की चहारदीवारी भी अब गिरने लगी है, जिससे कार्यालय के साथ क्वार्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर आंच आ सकती है. कॉलोनी के आधे से अधिक क्वार्टर जर्जर हालत की वजह से खाली पड़े हैं. वहीं, कॉलोनी में कई अवांछित परिवारों का भी कब्जा है जो सेवानिवृत्त होने के बावजूद अवैध तरीके से निजी कंस्ट्रक्शन कर रह रहे हैं. इस कारण पीएचईडी कॉलोनी के अंदर असामाजिक तत्वों का डेरा लगता है, जो कई प्रकार के नशे का सेवन कॉलोनी के अंदर करते हैं. इसमें मुख्य रूप से ब्राउन शुगर का सेवन करने वाले ज्यादातर युवा हैं. आदित्यपुर थाना के ठीक सामने होने के बावजूद नशेड़ियों के लिए यह कॉलोनी सबसे सुरक्षित जगह है. इसे भी पढ़ें : हाथियों">https://lagatar.in/troubled-by-the-terror-of-elephants-villagers-blocked-ranchi-silli-road-long-queues-of-vehicles/">हाथियों

के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने रांची-सिल्ली मार्ग को किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

कई बार इस्टीमेट तैयार कर भेजा गया है हेडक्वार्टर, आज तक नहीं मिला फंड : जेसन होरो 

पीएचईडी कार्यालय आदित्यपुर के साथ जमशेदपुर डिवीजन का भी मुख्यालय है. यहां दोनों डिवीजन के कार्यपालक अभियंता के साथ अधीक्षण अभियंता का कार्यालय और आवासीय क्वार्टर भी है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता जेसन होरो ने बताया कि जहां तक जर्जर क्वार्टर और चहारदीवारी गिरने की बात है तो कई बार जेई द्वारा इस्टीमेट तैयार कर उसे अधीक्षण अभियंता से टेक्निकल स्वीकृति दिलाकर हेडक्वार्टर को भेजा गया है. लेकिन वहां से आज तक फंड नहीं मिला है. वहीं, अवैध क्वार्टरों को खाली करने के लिए लोगों को नोटिस भेजा जाता है. लेकिन उनके विरुद्ध कोई कठोर कार्रवाई नहीं होती है. इसके वजह से वे लोग यहां वर्षों से डेरा जमाए हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-today-on-sharad-purnima-goddess-lakshmi-will-be-worshipped/">चांडिल

: आज शरद पूर्णिमा पर होगी मां लक्खी की पूजा

टीएमसी के युवा जिलाध्यक्ष अधीक्षण अभियंता को सौंपेगे ज्ञापन 

इस संबंध में भी हेडक्वार्टर को ही अपने स्तर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करनी होगी तभी यहां से अवैध रूप से रह रहे लोगों को बाहर किया जा सकता है. वहीं, इस मामले को जनहित के सवाल पर उठाते हुए टीएमसी के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है. चूंकि पीएचईडी कॉलोनी के चहारदीवारी गिरने और यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने से आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों को भी सुरक्षा व्यवस्था का भय है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-people-of-muslim-community-took-out-procession-of-eid-miladunnabi-with-pomp/">चाकुलिया

: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही