Search

आदित्यपुर : कांड्रा स्टेशन पर जारी आमरण अनशन देर रात डीआरएम ने कराया समाप्त

  • रेल ठहराव को लेकर किया जा रहा था आंदोलन
  • रेल ठहराव के लिए एक महीना का मांगा समय
  • अन्य मांगों पर डीआरएम ने दिया विभागीय आदेश
Adityapur (Sanjeev Mehta)कांड्रा में ट्रेनों के ठहराव को लेकर जारी आमरण अनशन देर रात डीआरएम ने समाप्त करा दिया है. उन्होंने रेल ठहराव् के लिए एक महीना का समय मांगा, जबकि अन्य मांगों पर डीआरएम ने तत्काल विभागीय आदेश दिया है. बता दें कि 23 दिसंबर को डीआरएम के नाम पत्र में प्रकाश कुमार राजू ने कहा था कि कांड्रा जंक्शन एक महत्वपूर्ण जंक्शन है. इसके आमने-सामने इंडस्ट्रीज बैठी हुई है और यहां से आवागमन हेतु ट्रेन का परिचालन बंद होने पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : हिमंत">https://lagatar.in/himanta-sharma-urges-rahul-gandhi-not-to-visit-the-birthplace-of-assamese-saint-shankardev-on-january-22/">हिमंत

विश्व शर्मा का राहुल गांधी से 22 जनवरी को असमी संत शंकरदेव की जन्मस्थली न जाने का आग्रह
इसे देखते हुए प्रकाश राजू एवं स्थानीय लोगों ने 20 जनवरी 2024 से आमरण अनशन शुरू किया था. लेकिन देर रात रेलवे के उच्च पदाधिकारी के आश्वासन पर आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारी ने आमरण अनशन समाप्त कर दिया है. आमरण अनशन में बैठे प्रकाश कुमार राजू को संयुक्त रूप से कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो एवं स्टेशन मास्टर एके पांडे ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया. डीआरएम ने आंदोलनकारियों के 15 सूत्री मांग पर गहन विचार विमर्श के उपरांत आश्वासन दिया कि आपकी मांग को जल्द पूरा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चंदवा-महुआडांड़">https://lagatar.in/peace-committee-meeting-regarding-life-prestige-in-chandwa-mahuadand-police-station-premises/">चंदवा-महुआडांड़

थाना परिसर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक
राजू के साथ अनशन को समर्थन देने जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह,कांड्रा पंचायत की उप मुखिया रीना मुखर्जी, समाजसेवी डॉ योगेंद्र प्रसाद महतो, समाजसेवी राम महतो, समाजसेवी लालबाबू महतो, सोमा, प्रमाणिक, स्त्री सत्संग सभा गम्हरिया गुरुद्वारा से राजेंदर कौर, हरविंदर कौर सेक्रेटरी, प्रितपाल कौर, मंजीत कौर, बलजीत कौर,अमरजीत कौर,पर्विन्देत कौर,हरदीप कौर, बिमला कौर, बलदेव सिंह,हरदीप सिंह, सुखचरण सिंह, अनामिका सरकार, डॉक्टर जोगेंद्र प्रसाद महतो, गोपाल बर्मन, सूर्य प्रकाश, सुनील गुप्ता, राजा सिंह, नरेश कुमार सिंह, वैजयंती बारी, शोखेंन हेंब्रम, रिजवान खान, सुमित्रा पांडा,करमु मंडल, संजय, महेश कालिंदी, विनोद सेन ने अनशनकारियों का समर्थन किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp