Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एक साल बाद शुरू हुई जियाडा के प्लॉट आवंटन की पहली बैठक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : राज्य में उद्योगों के लिए जियाडा आदित्यपुर द्वारा प्लॉट आवंटन को लेकर बुधवार को मीटिंग बुलाई गई. एक साल बाद राज्य में शुरू हुई उद्योगों के लिए प्लॉट आवंटन के लिए यह पहली मीटिंग है. जियाडा आदित्यपुर में प्लॉट लेने के इच्छुक उद्यमियों की भारी भीड़ उमड़ी. जियाडा ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 से 6 तक के साथ सिटी सेंटर के प्लॉट, पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 प्लॉट, लार्ज सेक्टर और ईएमसी के 1-1 प्लॉट समेत कुल 44 प्लॉट के लिए नोटिफिकेशन निकाला गया था. इसके लिए कुल 131 उद्यमियों ने ऑनलाइन बीडिंग के लिए आवेदन डाला है. इन आवेदकों में से 44 उद्यमियों को ही प्लॉट मिलेगा, जिसके लिए उद्यमियों को बुलाकर उनके प्रोजेक्ट का अध्ययन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-zonal-officer-is-not-able-to-vacate-the-occupied-government-quarter-for-30-years/">आदित्यपुर

: 30 साल से कब्जा जमाए सरकारी क्वार्टर को नहीं खाली करा पा रहे अंचलाधिकारी

65 उद्यमियों के प्रोजेक्ट का किया गया अध्ययन

बुधवार को पहले दिन 65 उद्यमियों के प्रोजेक्ट का अध्ययन किया गया है और उनका इंटरव्यू लिया गया. शेष बचे 66 आवेदकों को दूसरे चरण के पीसीसी बैठक में बुलाया जाएगा. जानकारी देते हुए जियाडा आदित्यपुर के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने बताया कि नोटिफिकेशन के आलोक में आए आवेदनों के आवेदकों से उनके प्रोजेक्ट का स्टेटस ज्ञात किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सभी फ्रेशर उद्यमी हैं जो यहां ऑटोमोबाइल के साथ अन्य सेक्टर के उद्यम लगाना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि इन 44 प्लॉट पर अगर भविष्य में उद्यम लगते हैं तो करीब 500 करोड़ के निवेश के साथ 5000 युवाओं को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से उद्योगों में रोजगार मिलेंगे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-students-made-aware-under-community-policing/">नोवामुंडी

: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत छात्र-छात्राओं किया गया जागरूक

फोरम इंडिया के रद्द प्लॉट का भी किया जा रहा है आवंटन

उन्होंने बताया कि फोरम इंडिया के रद्द प्लॉट का भी आवंटन किया जा रहा है, जिसे आवंटित कर फैसला सुरक्षित रखा जाएगा और माननीय हाई कोर्ट के गाइड लाइन के बाद आवंटित की जाएगी. बुधवार को आयोजित पीसीसी की बैठक में एसिया और ऑटो क्लस्टर के प्रतिनिधि एसएन ठाकुर, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेश कतरियार, प्रदूषण नियंत्रण पार्षद के सत्य प्रकाश समेत जुस्को पावर, जेबीवीएनएल, पीएचईडी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही